Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह

गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अलंकरण समारोह में छात्र परिषद ने ली शपथ

गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अलंकरण समारोह में छात्र परिषद ने ली शपथ

देहरादून। छात्र-छात्राओं में अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से गुरु राम राय विश्वविद्यालय में वार्षिक अलंकरण व दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। अलंकरण समारोह में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को अलंकरण देकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास महाराज ने छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की|

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी, आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रोफेसर सुमन विज, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ अधिष्ठाता प्रोफेसर कंचन जोशी के साथ ही सभी संकायों के संकाय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर की| इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने कहा कि छात्र परिषद के सभी सदस्य छात्रों के कल्याण एवं हित के लिए सदैव तत्पर रहें|

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी ने छात्र परिषद के चयनित सदस्यों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन का पालन करें और बड़ों एवं अपने शिक्षकों का आदर करें। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करें। इस अवसर पर छात्र कल्याण प्रकोष्ठ अधिष्ठाता प्रोफेसर कंचन जोशी ने उपस्थित नवनिर्वाचित सदस्यों को विश्वविद्यालय के नियमों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया|

समारोह में आकृति सिंह को उपाध्यक्ष, मनु रावत को सचिव, मरियम को सहसचिव, मोहित गोयल को ट्रेजर, प्रियांशु मोहन को स्पोर्ट्स सचिव, अनीष रावत को संस्कृति सचिव और अक्षत प्रताप को हिस्टोरियन के अलंकरण से सुशोभित किया गया| साथ ही विश्वविद्यालय के सभी संकायों से छात्रों को छात्र परिषद में सम्मिलित भी किया गया|

इस अवसर पर आई क्यू ए सी की निदेशक डॉ सुमन विज, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ मनोज गहलोत, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ आरपी सिंह, डीन एकेडमिक प्रोफेसर कुमुद सकलानी, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय शर्मा, प्रोक्टर मनोज तिवारी सहित विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण समेत सैंकड़ों छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top