Breaking News
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

नेशनल गेम्स की कामयाबी पर खेल मंत्री हैदराबाद में देगी प्रेजेंटेशन

नेशनल गेम्स की कामयाबी पर खेल मंत्री हैदराबाद में देगी प्रेजेंटेशन

अगले नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति पर किया विमर्श

खेल मंत्री ने अधिकारी के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों को किस तरह इतनी कामयाबी से कराया अब देश के सभी राज्य सरकारे इसे जानेंगी। खेल मंत्री रेखा आर्या 7 और 8 मार्च को हैदराबाद में इस पर प्रेजेंटेशन देंगी। मंगलवार को हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई। विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या बताया कि सात- आठ मार्च को तेलंगाना के हैदराबाद में एक मंथन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडावीया के अलावा सभी राज्यों के खेल मंत्री भी शामिल होंगे।

इसके अलावा इसमें पूर्व ओलंपियन और विभिन्न खेलों के कोच भी शिरकत करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या नें बताया कि उन्हें भी इस मंथन शिविर में उत्तराखंड की तरफ से प्रेजेंटेशन देनी है। प्रेजेंटेशन में इसका पूरा विवरण होगा कि किस तरह उत्तराखंड में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का इतना सफल और भव्य आयोजन किया है। इसके अलावा 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।

हुई बैठक में खेल मंत्री ने प्रेजेंटेशन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। इसके अलावा बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को 2027 में होने वाले अगले राष्ट्रीय खेलों लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को अभी से तैयार कैसे किया जाए इसकी रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण हैं, हमारे खिलाड़ी को वह सभी उपकरण अभ्यास के लिए उपलब्ध होने चाहिए। बैठक में इसके अलावा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। खेल मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी को यूजीसी समेत अन्य संस्थाओं से मान्यता की जरूरत होगी उसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top