Breaking News
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
बहन के प्रेम विवाह से नाराज नाबालिग ने की जीजा की हत्या, पारिवारिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप
बहन के प्रेम विवाह से नाराज नाबालिग ने की जीजा की हत्या, पारिवारिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुद राफ्टिंग कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का किया निरीक्षण

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुद राफ्टिंग कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का किया निरीक्षण

एक्शन मोड में खेल मंत्री रेखा आर्या, 38 राष्ट्रीय खेल की तौयारियों का निरीक्षण किया

साहसिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य – रेखा आर्या 

ऋषिकेश। आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शिवपुरी टिहरी गढ़वाल पहुँचकर राज्य स्तरीय साहसिक परीक्षण केंद्र का पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया । मंत्री रेखा आर्या ने अपने सम्बोधन में कहा राफ़्टिंग उत्साही खेल है और आज यह केंद्र राफ्टिंग करने वाले प्रशिक्षुवों को समर्पित करते है और उम्मीद जताते है की आगामी राष्ट्रिय खेलों में यहाँ परीक्षण ले रहे उत्तराखण्ड के प्रशिक्षुओं के लिए उपयोगी होगा और हमारा प्रदेश राफ्टिंग में अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है और ख़ासकर प्रशिक्षु में हमारी बेटियों की संख्या ज़्यादा देखकर बेहद आनंद हुआ यह दर्शाता है कि हमारी सरकार में बेटियाँ सशक्त बन रहीं हैं ।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुँचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा हमारी सरकार द्वारा साहसिक कदम उठाते हुए राष्ट्रीय खेलों में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इनाम की धनराशि दोगुना किया है जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी बधाई के पात्र है और साथ ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का भी सहयोग समय दर समय मिलता रहता हैं ।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा अब समय बदल गया है और अब लोग मनोरंजन के बजाय करियर के रूप में खेल क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और यह सब संभव हो पाया है हमारे सरकार के प्रयासों से और सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिये किए जा रहे विकास कार्यों से ।

इसके उपरांत खेल मंत्री ने नवनिर्मित राज्य स्तरीय साहसिक परीक्षण केंद्र भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इस नवनिर्मित भवन की जानकारी ली ।

इसके उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड के पावरलिफ़्टर पृथ्वी सेन गुप्ता को भी सम्मानित किया और उनको भविष्य के प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के निमित होने वाले वाटर स्पोर्ट्स प्रत्योगिताओं की तैयारियों का भी निरक्षण किया और स्वयं राफ्टिंग कर राफ्ट की लोकेशन का मुआयना किया । इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने बीच वॉलीबॉल के मैदान पर भी पहुँची और अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ओलंपिक संघ के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया ।

अपने राफ्टिंग के अनुभव पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा राफ्टिंग साहसिक पर्यटन का प्रतीक है जिसका एक अनुपम अनुभव रहा और हमारा प्रयास है कि बीच गेम्स को भी प्रोम्प्ट किया जाए और हमको लगता है कि राफ्टिंग के साहसिक क्षेत्र का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और हमारे पहाड़ के बच्चे प्रताभी से परिपूर्ण है और हमारा प्रयास है राफ्टिंग को भी 38वें राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनाया जाये ।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या के साथ कैबिनेट मंत्री नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा , निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्या, समेत विभागीय अधिकारी और प्रशिक्षु उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top