Breaking News
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल ओलम्पिक संघ और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल ओलम्पिक संघ और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

खेल मंत्री रेखा आर्या ने नेशनल गेम्स के शिविरों का किया औचक निरीक्षण

डेमन्स्ट्रेशन खेलों को मेडल खेलों में कराने के लिए हैं प्रयासरत- रेखा आर्या

देहरादून। प्रदेश सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में देहरादून स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के निमित उत्तरांचल ओलम्पिक संघ और खेल विभाग के अधिकारियों संग बैठक आहुत की गई । बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा निर्धारित 32 कोर गेम्स और डेमन्स्ट्रेशन गेम्स पर विभाग और ओलम्पिक संघ सिलसिलेवार तरीक़े से विस्तृत चर्चा की।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल विभाग और उत्तरांचल ओलम्पिक संघ के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा निर्धारित कोर गेम्स के डीओसी ने निरीक्षण कर लिया है और कितने खेलों के डीओसी आने शेष रह गए हैं इसकी जानकारी अधिकारियों से ली गई है और साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूर्व में आए डीओसी द्वारा बताए गए सुझावों और कमियों को जल्द पूर्ण कर लिया जाए और विभाग द्वारा यह सुनिश्चित हो की डीओसी के दूसरे दौर के निरीक्षण से पूर्व ही सुझावों पर तेज गति से कार्य करते हुए कमियों को पूर्ण कर लिया जाए ।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक से तस्वीर स्पष्ट हो गयी है और हमें ख़ुशी है की भारतीय संघ द्वारा निर्धारित 32 खेलों में से 27 खेलों के डीओसी निरीक्षण कर चुके हैं और विभाग को निर्देशित किया है की डेमन्स्ट्रेशन खेलों हेतु डीओसी की नियुक्ति कराने के लिए भी जल्द आग्रह कर लें ताकि संबंधित खेलों की भी तैयारियां हो सके ।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने कहा हम प्रयासरत हैं कि जो हमारे डेमन्स्ट्रेशन खेल हैं उनको भी कोर गेम्स में शामिल कराने संबंधित भी बैठक में चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री धामी से प्रस्तावित बैठक में इस विषय को रखा जाएगा कि मलखंभ, योगासन, पिट्ठू, स्पीड क्लाइम्बिंग समेत तमाम डेमोस्ट्रेशन खेल को हम कोर गेम्स में करायें ताकि उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को मेडल गेम्स में रखा जाए जिससे हमारे मेडल की संख्या की संभावनाएं ज़्यादा होंगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तरांचल ओलम्पिक संघ से जानकारी प्राप्त हुई है की जीटीसीसी और डीओसी फिर से प्रदेश का दौरा करने वाले हैं जिसके लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि डीओसी और जीटीसीसी द्वारा पूर्व में दिए गए सुझावों को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए और प्रदेश एक ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी कर सके ।

बैठक के उपरांत खेल मंत्री ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के शिविरों का भी औचक निरीक्षण किया और शूटिंग, वुशू शिविर के प्रतिभागियों से शिविरों का अनुभव जाना और अधिकारियों से शिविर संबंधी जानकारी ली।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, सचिव डी के सिंह,सीईओ चेतन गुरुंग,प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्या समेत विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top