Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे बदरीनाथ धाम, भगवान बदरीविशाल के किए दर्शन

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे बदरीनाथ धाम, भगवान बदरीविशाल के किए दर्शन

ऋषिकेश से शुरू की आध्यात्मिक यात्रा, गुरु से मुलाकात के बाद पहुंचे विश्व प्रसिद्ध धाम; फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

चमोली। साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। यात्रा की शुरुआत उन्होंने तीर्थनगरी ऋषिकेश से की, जहां उन्होंने चंद्रेश्वर नगर स्थित स्वामी दयानंद आश्रम में अपने गुरु सुधानंद सरस्वती से भेंट की। इसके बाद सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को वे चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।

गुरु से आशीर्वाद और साधु-संतों से मुलाकात

रजनीकांत 5 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंचे थे। उन्होंने आश्रम में गुरु सुधानंद सरस्वती का हालचाल जाना और वहां मौजूद लोगों को भोजन परोसा। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वे पत्तल में भोजन करते नजर आ रहे हैं। गुरु आश्रम में कुछ समय व्यतीत करने के बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

बदरीनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन

बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। सुबह करीब 11:40 बजे रजनीकांत ने भगवान नारायण के दर्शन किए और विधिविधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के धर्माधिकारी और वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई और उन्हें धाम का प्रसाद भेंट किया।

फैंस के बीच दिखा उत्साह

सुपरस्टार रजनीकांत के बदरीनाथ धाम पहुंचने की खबर जैसे ही फैली, मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए। रजनीकांत ने भी सभी का अभिवादन किया और कई फैंस के साथ फोटो खिंचवाई।
लोगों ने कहा कि अपनी फिल्मों में स्टाइलिश अंदाज़ के लिए मशहूर रजनीकांत असल जीवन में बेहद सरल, विनम्र और मृदुभाषी स्वभाव के हैं।

चारधाम से है विशेष लगाव

आपको बता दें कि रजनीकांत का उत्तराखंड के चारधामों से गहरा लगाव है। वे 2023 और 2024 में भी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। हर बार वे यहाँ साधु-संतों से मिलते हैं और कुछ समय ध्यान व पूजा में व्यतीत करते हैं।

Back To Top