Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

पीएम मोदी के शासन में भारत में ब्रिटिश राज जैसे हालात’- प्रियंका गांधी

पीएम मोदी के शासन में भारत में ब्रिटिश राज जैसे हालात’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश में ब्रिटिश राज जैसे हालात हैं. सरकार की नीतियां केवल अरबपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं. अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट बताती हैं कि आज भारत में असमानता की स्थिति बदतर है.

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. यहां से उनके भाई और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने वाली सभी संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, चाहे वह मीडिया हो या संसद. महात्मा गांधी, पंडित नेहरू ने लोगों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, उन्हें क्या पता था कि स्वतंत्र भारत में एक दिन ऐसा आएगा जब सरकार लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करने पर आमादा होगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जो आरक्षण जैसी व्यवस्था प्रदान करता है जिसने करोड़ों लोगों के जीवन को बदल दिया है. उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि आज प्रधानमंत्री की कुर्सी पर एक ऐसा व्यक्ति बैठा है जिसकी भाषा, व्यवहार और कार्य निम्न स्तर के हैं.

प्रियंका ने कहा कि हमने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और एक विकसित और समृद्ध रायबरेली का सपना देखा है. जब हमें मौका मिला, हमने रायबरेली में रोजगार और विकास के अवसर पैदा किए, लेकिन मोदी सरकार ने हमारे द्वारा शुरू की गई कई परियोजनाओं को या तो बंद कर दिया.

बता दें कि, रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है. 2019 के लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 534,918 वोट हासिल करके इस निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश प्रताप सिंह ने 367,740 वोट हासिल कर कड़ी चुनौती पेश की. राहुल गांधी 2004 से 2019 तक लोकसभा में पड़ोसी अमेठी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, वह साल 2019 में स्मृति ईरानी से हार गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top