Breaking News
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

‘सिकंदर’ करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, हिंदी में 5 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म, टीजर हुआ हिट

‘सिकंदर’ करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, हिंदी में 5 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म, टीजर हुआ हिट

सलमान खान का जादू एक बार फिर शुरू हो गया है। बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर के पहले लुक के साथ ही भाईजान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस एक्शन से भरपूर स्पेक्टेकल का टीजऱ सलमान की सिग्नेचर स्टाइल और गुस्से से भरपूर है, जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। सिकंदर के टीजऱ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. टीजऱ रिलीज़ होते ही दर्शकों से भारी प्यार और सराहना मिली. सलमान खान की दमदार पर्सनैलिटी को दर्शाते हुए इस टीजर ने भाईजान की भव्य वापसी का ऐलान कर दिया है. टीजर को ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया और शानदार रिव्यूज मिले हैं। यूट्यूब पर टीजर को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यही नहीं, यह फिल्म केवल हिंदी भाषा में 5000 स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है, जो इसे सलमान खान की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बनाती है. दिलचस्प बात यह है कि सिकंदर को दर्शकों से ऐसा ऐतिहासिक रिस्पॉन्स मिला है, जैसा सलमान खान की किसी फिल्म को लंबे समय से नहीं मिला था. टाइगर जि़ंदा है के बाद सिकंदर सलमान खान की सबसे बड़ी और बहुप्रशंसित फिल्म मानी जा रही है। सलमान खान की सिकंदर ने टीजऱ से ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है, और अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. सलमान खान, रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म सिकंदर ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने जा रही है। कहना गलत नहीं होगा कि इस ईद सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपनिंग और कमाई से इतिहास रचने जा रहे हैं।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top