Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

जियो यूजर्स को झटका- रिचार्ज हुए महंगे, 3 जुलाई से पहले रिचार्ज करा लेंगे तो हो जाएगा 25% का फायदा

जियो यूजर्स को झटका- रिचार्ज हुए महंगे, 3 जुलाई से पहले रिचार्ज करा लेंगे तो हो जाएगा 25% का फायदा

नई दिल्ली। देश की शीर्ष दूरसंचार कंपनी जियो तीन जुलाई से मोबाइल रिचार्ज की दरों में 12 से 25 प्रतिशत की वृद्धि करेगी. जियो लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद मोबाइल सेवा दरों में पहली बार बढ़ोतरी करने जा रही है.रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने बयान में कहा, “नई योजनाओं की शुरुआत इंडस्ट्री इनोवेशन को आगे बढ़ाने, 5जी और एआई टेक्नोलॉजी में निवेश के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल वृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है.” कंपनी ने लगभग सभी योजनाओं में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ा दी हैं।

सबसे कम रिचार्ज की कीमत बढ़ाकर 19 रुपये की जा रही है. यह एक जीबी डाटा ‘ऐड-ऑन-पैक’ पैक है, जिसकी कीमत 15 रुपये थी. यह लगभग 25 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने बताया कि 75 जीबी पोस्टपेड डेटा प्लान की कीमत अब 399 रुपये से बढ़कर 449 रुपये हो जाएगी. जियो ने 84 दिन की वैधता वाले लोकप्रिय 666 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत भी लगभग 20 प्रतिशत बढ़ाकर 799 रुपये कर दी है।

वार्षिक रिचार्ज प्लान की कीमतें 20-21 प्रतिशत बढ़कर 1,559 रुपये से 1,899 रुपये और 2,999 रुपये से 3,599 रुपये हो जाएंगी. कंपनी के बयान के अनुसार, “सभी 2 जीबी प्रतिदिन और उससे अधिक प्लान पर अनलिमिटेड 5जी डेटा उपलब्ध होगा… नई योजनाएं तीन जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी और इन्हें सभी मौजूदा टचपॉइंट और चैनल से चुना जा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top