Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर इस सर्टिफिकेट के साथ हुआ पास 

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर इस सर्टिफिकेट के साथ हुआ पास 

शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘देवा’ की रिलीज के साथ अपने 2025 की शुरुआत करने जा रहे हैं। निर्माताओं ने 5 जनवरी को ही फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। इसमें शाहिद ने बेहतरीन डांस किया और फिर कुछ एक्शन भी किए। वह फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं। अब फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की वेबसाइट के अनुसार, शाहिद कपूर की आगामी फिल्म देवा का थिएट्रिकल ट्रेलर प्रमाणित किया गया है। इसे ‘यूए 16+’ रेटिंग मिली है और लंबाई 2 मिनट और 22 सेकंड है। बता दें कि देवा में शाहिद के लुक की भी खूब तारीफ हुई थी और लोगों ने इसकी तुलना ‘हैदर’ से की थी। वहीं, टीजर देखकर लोगों ने अभिनेता के किरदार की तुलना ‘कबीर सिंह’ से भी कर दी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था टीजर
इससे पहले 5 जनवरी 2025 को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इस छोटी क्लिप में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वह एक इंटेंस और पावरफुल पुलिस वाले अवतार में नजर आए थे। शाहिद के किरदार का पागलपन उनके डांस की एक छोटी सी झलक में भी दिखाई दे रहा था। टीजर के आखिर में मैसेज लिखा था, “ट्रेलर जल्द ही आएगा।” नेटीजंस शाहिद के लुक और एक्टिंग से बेहद प्रभावित हुए।

दिसंबर में की थी शूटिंग खत्म होने की घोषणा
सितंबर 2024 में शाहिद कपूर ने देवा की शूटिंग खत्म होने का एक खास वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कमीने से अपना मशहूर ‘ढेंन टें णा’ स्टेप करके जश्न मनाया। कैप्शन में उन्होंने कहा, “यह आपको एक झटका देने वाला है। यह फिल्म का रैप अप है और अब जल्द ही इसकी रिलीज का इंतजार है।”

इन सितारों से सजी है फिल्म
मालूम हो कि देवी की मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुबरा सैत शामिल हैं। फिल्म 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top