Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

गजब फायदेमंद है बैंगनी रंग की पत्ता गोभी, कैंसर से लेकर दिल की बीमारियों का खतरा करेगी कम

गजब फायदेमंद है बैंगनी रंग की पत्ता गोभी, कैंसर से लेकर दिल की बीमारियों का खतरा करेगी कम

सब्जियां सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद होती हैं।इन्हें खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व मिल जाते हैं. इनके सेवन से अनगिनत फायदे भी होते हैं। सबसे ज्यादा फायदे वाली सब्जी में करेला, पालक या ब्रोकोली का नाम आता है लेकिन बैगनी रंग की पत्तागोभी में भी कई गुण पाए जाते हैं. इसलिए इसे पावरफुल सब्जियों में रखा जाता है। अभी तक आपने हरे रंग की पत्ता गोभी खाया होगा लेकिन बैंगनी पत्तागोभी काफी ज्यादा फायदे वाला है। इसमें जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भर-भरकर पाए जाते हैं। इनके सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं बैंगनी पत्तागोभी खाने से शरीर को कितना लाभ मिलता है…

बैंगनी पत्तागोभी के फायदे

हार्ट डिजीज और कैंसर का खतरा कम करे
बैंगनी पत्तागोभी में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बेअसर कर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम करते हैं. इससे कैंसर और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर का सूजन कम होता है और गठिया, अस्थमा जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
बैंगनी पत्तागोभी में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और ब्लड प्रेशर की समस्या को कम कर दिल की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर और पाचन के लिए बेहतर
बैंगनी पत्तागोभी विटामिन सी से भरपूर होती है. ये सफेद रक्त कोशिकाओं और एंटीबॉडी का उत्पादन बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती है। इससे शरीर संक्रमण और बीमारियों से बचती है। फाइबर का बढिय़ा सोर्स होने से बैंगनी पत्तागोभी पाचन को भी बेहतर बनाने के काम आते हैं।

वजन कंट्रोल करे
बैंगनी पत्तागोभी में कैलोरी, फैट कम और फाइबर ज्यादा पाए जाते हैं, जो वजन को कम कर पाचन को बेहतर बनाते हैं. इनके सेवन से भूख अच्छी लगती है। इनमें सल्फर यौगिक पाए जाते हैं, जो लिवर के कार्य करने की क्षमता को अच्छा करने का काम करते हैं। इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

हड्डियां होती हैं मजबूत
बैंगनी गोभी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाने का काम करते हैं। बैंगनी पत्तागोभी का अगर नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने और हड्डियों के घनत्व में सुधार होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top