Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

सात दहशतगर्दों के घर किए जमींदोज, 175 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 

सात दहशतगर्दों के घर किए जमींदोज, 175 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 

घाटी में संदिग्धों से पूछताछ और तलाशी जारी

श्रीनगर। पहलगाम हमले के बाद सेना और पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार देर रात से शनिवार रात तक सुरक्षा बलों ने लश्कर के टॉप कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे समेत पांच आतंकियों के घर गिरा दिए। शनिवार रात वंडिना, जैनापोरा शोपियां में सक्रिय आतंकी अदनान शफी का दो मंजिला मकान भी ढहा दिया गया। अदनान ने एक प्रवासी मजदूर की हत्या के बाद एक साल पहले आतंकी संगठन जॉइन किया था। पिछले दो दिनों में कुल सात आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा अनंतनाग जिले में करीब 175 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पहलगाम हमले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलवामा जिले के मुरन इलाके में एहसान-उल-हक शेख के घर को ढहाया गया। एहसान को 2018 में पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिला था और हाल ही में उसने घाटी में घुसपैठ की थी। दूसरी कार्रवाई शोपियां जिले के छोटीपोरा में की गई। लश्कर-ए-ताइबा के सक्रिय शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे के छोटीपोरा स्थित घर को मिट्टी में मिला दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले तीन-चार वर्षों से सक्रिय कुट्टे कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। इसी तरह कुलगाम जिले के मतलहामा इलाके में जाकिर अहमद गनी का घर भी ढहा दिया गया। जाकिर 2023 से सक्रिय है और कई आतंकी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता रही है। इसी तरह शोपियां के जैनपोरा में आतंकी अदनान शफी का घर भी शनिवार रात जमींदोज कर दिया गया। शफी एक पहले आतंकी बना। शैफी एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर चुका है।

सुरखाबलों ने उत्तरी कश्मीर के कलारूस इलाके में लश्कर-ए ताइबा के आतंकी फारूक टीडवा के घर को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। टीडवा पाकिस्तान में बैठ कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इस तरह से घर ढहाकर आतंकियों, उनके मददगारों और उनके शरणदाताओं को एक सख्त संदेश दिया गया कि उनका हश्र बहुत बुरा होने वाला है।

पहलगाम हमले के बाद से पूरी घाटी से 1500 से अधिक संदिग्ध लोगों को सुरक्षाबलों ने पूछताछ के लिए उठाया है। इनमें से अकेले अनंतनाग जिले से करीब 175 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, घाटी में कई जगहों पर छापे की कार्रवाई जारी है। श्रीनगर के बटमालू और डाउनटाउन के कुछ इलाकों में श्रीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर तलाशी अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top