Breaking News
गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित
गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित
एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान
एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान
सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी
सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी
देहरादून में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
ढाबे जा रहे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, हाथ-पैर में लगी गोली
ढाबे जा रहे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, हाथ-पैर में लगी गोली
ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इंटर छात्र को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
इंटर छात्र को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित
सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित
फर्जी पहचान बनाकर खनन कारोबारी से 60 लाख की ठगी, महिला समेत दो गिरफ्तार
फर्जी पहचान बनाकर खनन कारोबारी से 60 लाख की ठगी, महिला समेत दो गिरफ्तार

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 65 करोड़ का आंकड़ा

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 65 करोड़ का आंकड़ा

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई करते हुए अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा।

फिल्म में रितेश देशमुख ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। खास बात यह है कि उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, दमदार संवाद और भव्य प्रस्तुति की वजह से फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

‘राजा शिवाजी’ ने पहले सप्ताह में 52.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद दूसरे सप्ताहांत में फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला। 8वें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़ रुपये और 9वें दिन 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब 10वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके अनुसार फिल्म ने दूसरे रविवार को लगभग 6.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 67.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी बड़ी ताकत मानी जा रही है। रितेश देशमुख के अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी और अमोल गुप्ते जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का मुकाबला कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ से हो रहा है। हालांकि प्रतिस्पर्धा के बावजूद रितेश देशमुख की यह फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

(साभार)

Back To Top