Breaking News
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग

भारतीय सेना में भर्ती नामांकन आज से शुरू, इस वेबसाइट के माध्यम से करे पंजीकरण

भारतीय सेना में भर्ती नामांकन आज से शुरू,  इस वेबसाइट के माध्यम से करे पंजीकरण

देहरादून। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) के लिए भर्ती नामांकन आज से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा। इच्छुक युवाओं को ज्वॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट के लिंक  https://www.joinindianarmy.nic.in/ BravoApplicantEligibility.htm के माध्यम से पंजीकरण करना आवश्यक है। पीआरओ रक्षा ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि भर्ती कार्यालय लैंसडाउन ने बताया कि इस वर्ष से भर्ती प्रक्रिया में सुधार करने के लिए कई नए उपाय शामिल किए गए हैं। इनमें सशस्त्र सेनाओं में चुनौतीपूर्ण माहौल के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का पता लगाने के लिए एक नई अनुकूलन क्षमता परीक्षा शामिल है। इस परीक्षा को भर्ती रैली के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा और मेडिकल टेस्ट से पहले आयोजित किया जाएगा।

केवल उन युवाओं को जो इस परीक्षा को पास करते हैं, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा अग्निवीर (कार्यालय सहायक) के लिए भी एक नया टाइपिंग टेस्ट, कंबाइंड एंट्रेंस परीक्षा के साथ आयोजित किया जाएगा। जो 22 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। फर्जी उम्मीदवारों को बाहर निकालने के लिए आईरिस स्कैन के रूप में एक नई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया शामिल की गई है। भर्ती कार्यालय की ओर से युवाओं से अपील की है कि वह केवल अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबरों के साथ पंजीकरण करें। भर्ती रैली के संचालन के दौरान आधार सत्यापन किया जाएगा। बड़ी संख्या में उम्मीदवार साइबर कैफे के माध्यम से नामांकन करते हैं और बाद में पंजीकरण के लिए उपयोग किए गए ई-मेल को भूल जाते हैं। कार्यालय ने युवाओं को दलालों और नए-पुराने कोचिंग सेंटरों से सतर्क रहने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित है और किसी भी व्यक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को प्रभावित करना असंभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top