Breaking News
8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान
8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान
विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार
विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक

प्रियंका चोपड़ा का सबसे खतरनाक अवतार, ‘द ब्लफ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रियंका चोपड़ा का सबसे खतरनाक अवतार, ‘द ब्लफ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Priyanka Chopra The Bluff: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बार फिर अपने दमदार अवतार में दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। उनकी नई इंटरनेशनल फिल्म ‘द ब्लफ’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें प्रियंका का अब तक का सबसे खतरनाक और उग्र किरदार देखने को मिल रहा है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा एक निर्दयी और ताकतवर महिला समुद्री डाकू के रूप में नजर आती हैं, जिसका नाम एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बॉडेन है। खून से सने चेहरे, जख्मों से भरा शरीर और आंखों में बदले की आग—प्रियंका का यह अवतार पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक दिखाई देता है। फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिनके साथ प्रियंका के एक्शन सीक्वेंस खासे प्रभावशाली हैं।

‘द ब्लफ’ की कहानी सत्ता, अस्तित्व और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती है। एर्सेल अपने अतीत को पीछे छोड़कर नई जिंदगी शुरू करना चाहती है, लेकिन उसका खतरनाक अतीत फिर से उसके सामने खड़ा हो जाता है। पुराने साथी लौटते हैं और उसे वफादारी, हिंसा और जिंदा रहने की जंग में उतरना पड़ता है। कहानी में भावनात्मक टकराव के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन और संघर्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है।

निर्माताओं के मुताबिक यह फिल्म पारंपरिक पाइरेट फिल्मों से अलग एक गहरी, क्रूर और थ्रिल से भरपूर कहानी पेश करती है। इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा है कि इस कहानी का अंत खून से सनी रेत पर होगा। ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी, जहां दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और डार्क ह्यूमर से भरपूर समुद्री डाकू थ्रिलर देखने को मिलेगी।

(साभार)

Back To Top