Breaking News
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त

पीएम ने राजकोट से देश को 11,391.79 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाएं की समर्पित 

पीएम ने राजकोट से देश को 11,391.79 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाएं की समर्पित 

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं की दी सौगात

बीते 10 सालों में देश का स्वास्थ्य ढांचा तेजी से बदला -पीएम

खाद्य सुरक्षा की 2 इकाइयां, प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की 6 इकाइयां और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो परियोजनाएं शामिल

 रु 9.88 करोड़ के अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर का भी प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

राजकोट/ देहरादून।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में देशभर में 11,391.79 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण/शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने राजकोट से वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड के 8 परियोजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभिम) के तहत जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बी.पी.एच.यू.) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। पीएम-अभिम के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं एन.एच.एम. के अंतर्गत जनपद पौड़ी स्थित उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्साधिकारियों हेतु ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण का शिलान्यास किया गया।

इनमें राजकोट सहित देश के 5 राज्यों को मिले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स शामिल हैं। साथ ही देश के अन्य राज्यों में लगभग 200 स्वास्थ्य परियोजनाओं का भी मोदी ने राजकोट से शिलान्यास/लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड राज्य में रु0 37.13 करोड़ लागत की स्वास्थ्य परियोजनाएं का भी राजकोट से वर्चुअल शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। इनमें खाद्य सुरक्षा अवसंरचना की 02 इकाइंया, प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की 06 इकाइयां और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो परियोजनाएं शामिल हैं। रु0 87.4 लाख की खाद्य सुरक्षा अवसंरचना की जिन 02 इकाइंया का लोकार्पण किया गया, उसमें मोबाइल फूड टेस्टिंग की 02 इकाइयां शामिल हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत रु20.35 करोड़ के एक क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का शिलान्यास और रु 4.05 करोड़ के 5 ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास भी किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रु 1.98 करोड़ का स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक ट्राजिट हाॅस्टल का शिलान्यास और रु 9.88 करोड़ का अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज उन्होंने गुजरात के राजकोट से देश को रु0 11,391.79 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाएं समर्पित की हैं, ये नई परंपरा को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश को लोकार्पित किए गए 5 एम्स देश की विकास की तेज गति को दर्शा रहा है। विकसित भारत में स्वास्थ्य सुविधाएं कैसी होनी चाहिए, इसकी झलक आज राजकोट से देश देख रहा है। मोदी ने कहा कि आजादी के 50 साल तक देश में मात्र एक एम्स था और बीते 10 दिनों में ही देष को 7 नए एम्स मिल गए।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और बीते 10 सालों में देश का स्वास्थ्य ढांचा तेजी से बदला है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र मे आज देश में 1.5 लाख से ज्यादा आरोग्य मंदिर बने हैं और 706 मेडिकल काॅलेज हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में एमबीबीएस की सीटें 50 हजार से बढ़कर 1 लाख की गई और पीजी की सीटें 30 हजार से बढ़कर आज 70 हजार हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार योग और आयुष शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top