Breaking News
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है : सीएम धामी
कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है : सीएम धामी
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
सहायक नगर आयुक्त के कक्ष में शराब पीकर बदतमीजी करने वाले आउटसोर्स कर्मी पर बड़ी कार्रवाई, सेवा समाप्त
सहायक नगर आयुक्त के कक्ष में शराब पीकर बदतमीजी करने वाले आउटसोर्स कर्मी पर बड़ी कार्रवाई, सेवा समाप्त
चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी
चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी
शिक्षा विभाग में नये निदेशक के लिये जोर आजमाइश शुरू
शिक्षा विभाग में नये निदेशक के लिये जोर आजमाइश शुरू

Oscar Award 2026: समावेशिता की नई मिसाल, के-पॉप से लेकर महिला सिनेमैटोग्राफर तक सबका जलवा

Oscar Award 2026: समावेशिता की नई मिसाल, के-पॉप से लेकर महिला सिनेमैटोग्राफर तक सबका जलवा

24 साल बाद एक नई कैटेगरी “बेस्ट कास्टिंग” की शुरुआत करते हुए कैसेंड्रा कुलुकुंडिस को मिला पहला अवार्ड 

Michael B. Jordan को पहली बार मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

Autumn Durald Arkapaw ने सिनर्स के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

Oscar Awards 2026: अकादमी पुरस्कार 2026 का आयोजन Dolby Theatre, Los Angeles में भव्य अंदाज़ में हुआ, जहां इस बार कई ऐतिहासिक पल देखने को मिले तो वही समारोह की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन Conan O’Brien ने की। इस साल के ऑस्कर न सिर्फ विजेताओं के लिए बल्कि नई शुरुआतों और रिकॉर्ड्स के लिए भी यादगार बन गया।

इस बार अकादमी ने 24 साल बाद एक नई कैटेगरी “बेस्ट कास्टिंग” की शुरुआत की, जिसने इतिहास रच दिया। कास्टिंग डायरेक्टर Cassandra Kulukundis को फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए पहला अवॉर्ड मिला। उन्होंने यह सम्मान उन सभी कास्टिंग प्रोफेशनल्स को समर्पित किया जिन्हें अब तक इस मंच पर पहचान नहीं मिली थी।

अभिनय के क्षेत्र में Michael B. Jordan ने फिल्म सिनर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा। यह उनका पहला नामांकन और पहली जीत रही। वह इस कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाले छठे अश्वेत अभिनेता बने। अपने संबोधन में उन्होंने Denzel Washington, Jamie Foxx और Will Smith जैसे दिग्गजों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।

तकनीकी श्रेणियों में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। Autumn Durald Arkapaw ने सिनर्स के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा। वह इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला और पहली अश्वेत महिला बनीं। उनकी यह उपलब्धि फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ती विविधता और अवसरों का प्रतीक मानी जा रही है।

संगीत की दुनिया में भी इस बार नया इतिहास बना। के-पॉप गीत गोल्डन को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला। Teddy Park की टीम द्वारा तैयार यह गीत इस कैटेगरी में जीतने वाला पहला के-पॉप ट्रैक बन गया, जो वैश्विक स्तर पर कोरियन म्यूजिक के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब Jessie Buckley ने फिल्म हैमनेट के लिए अपने नाम किया। इसके साथ ही वह यह सम्मान जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गईं। अपने भावुक संबोधन में उन्होंने इस जीत को माताओं को समर्पित करते हुए परिवार का आभार जताया।

कुल मिलाकर, 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स ने सिनेमा जगत में बदलते दौर और बढ़ती समावेशिता की झलक पेश की। नई कैटेगरी, विविध विजेता और ऐतिहासिक उपलब्धियां इस समारोह को खास बना गईं।

Back To Top