Breaking News
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत
बड़े सपने देखें, चुनौतियों का सामना करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बच्चे : जिलाधिकारी
बड़े सपने देखें, चुनौतियों का सामना करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बच्चे : जिलाधिकारी
फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार
फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार
जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार
जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार

‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक ट्रैक ‘कहो तो’ रिलीज, वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की दिखी शानदार केमिस्ट्री

‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक ट्रैक ‘कहो तो’ रिलीज, वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की दिखी शानदार केमिस्ट्री

वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ इन दिनों चर्चा में है। कॉलेज लाइफ, दोस्ती और पहली मोहब्बत की कहानी पर आधारित इस फिल्म का दूसरा गाना ‘कहो तो’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में प्यार के अलग-अलग एहसासों को खूबसूरती से पेश किया गया है। फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ आफिया सैयद मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

रोमांस और जुदाई के एहसास से सजा है गाना

‘कहो तो’ एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें प्यार में पड़ने के साथ-साथ किसी खास शख्स की तलाश और उससे मिलने की बेचैनी को दिखाया गया है। गाने के जरिए फिल्म के किरदारों के बीच पनपते रिश्ते और रोमांटिक भावनाओं की झलक मिलती है।

इस गाने को अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल सचिन उर्मतोष ने लिखे हैं। अन्नकुर आर पाठक ने गाने को कंपोज किया है। वहीं कव्वाली वाले हिस्से को अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज से खास रंग दिया है।

अमाल मलिक ने ब्रेक के बाद वापसी की बात कही

फिल्म के म्यूजिक से जुड़े अमाल मलिक ने भी सोशल मीडिया पर अपनी वापसी को लेकर जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल खुद पर ध्यान दे रहे हैं और अपनी मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सेहत को प्राथमिकता देना चाहते हैं। अमाल ने कहा कि ब्रेक के बाद वह पूरी तरह तैयार होकर संगीत की दुनिया में लौटने की कोशिश करेंगे।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘प्रेम कीटाणु’ को लेकर मेकर्स पहले ही फिल्म का टीजर जारी कर चुके हैं। टीजर में कॉलेज के दिनों की दोस्ती, मस्ती और प्यार की कहानी की झलक देखने को मिली थी। वीर पहाड़िया ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज की जानकारी साझा की थी।

मेकर्स के मुताबिक ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी युवाओं की कॉलेज लाइफ और इस दौरान बनने वाले रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।

(साभार)

Back To Top