Breaking News
जम्मू में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो युवक संदिग्ध हेरोइन के साथ गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
जम्मू में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो युवक संदिग्ध हेरोइन के साथ गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
रेवाड़ी के खेत में कार के पास मिला युवक का शव, गोली लगने से मौत, मौके से देसी कट्टा और शराब की बोतल बरामद
रेवाड़ी के खेत में कार के पास मिला युवक का शव, गोली लगने से मौत, मौके से देसी कट्टा और शराब की बोतल बरामद
कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के तीन महीने में 52 फेरे रद्द
कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के तीन महीने में 52 फेरे रद्द
अमेरिका में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी क्रूज बोट से टकराया टैंकर, 32 लोग अस्पताल में भर्ती
अमेरिका में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी क्रूज बोट से टकराया टैंकर, 32 लोग अस्पताल में भर्ती
‘ढिंढोरा 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे भुवन बाम के मजेदार किरदार, इस बार ससुराल में मचेगा धमाल
‘ढिंढोरा 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे भुवन बाम के मजेदार किरदार, इस बार ससुराल में मचेगा धमाल
समस्तीपुर में 17 साल के दीपक की हत्या से सनसनी, रात में फोन कर बुलाया, सुबह बगीचे में मिला शव
समस्तीपुर में 17 साल के दीपक की हत्या से सनसनी, रात में फोन कर बुलाया, सुबह बगीचे में मिला शव
उत्तराखंड में सर्दी दिखाएगी तेवर, पांच जिलों में बारिश के आसार, ऊंची चोटियों पर गिरेंगे बर्फ के फाहे
उत्तराखंड में सर्दी दिखाएगी तेवर, पांच जिलों में बारिश के आसार, ऊंची चोटियों पर गिरेंगे बर्फ के फाहे
जेसीबी मशीन के नाम पर 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी, देहरादून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जेसीबी मशीन के नाम पर 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी, देहरादून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, सौंपी सॉफ्ट कॉपी
ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, सौंपी सॉफ्ट कॉपी

समस्तीपुर में 17 साल के दीपक की हत्या से सनसनी, रात में फोन कर बुलाया, सुबह बगीचे में मिला शव

समस्तीपुर में 17 साल के दीपक की हत्या से सनसनी, रात में फोन कर बुलाया, सुबह बगीचे में मिला शव

शाहपुर पटोरी । बिहार के समस्तीपुर जिले में एक किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमौन गांव में 17 वर्षीय दीपक कुमार की हत्या कर उसका शव बगीचे में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान राजनीति राय के पुत्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, दीपक गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करता था और करीब दस दिन पहले त्योहार मनाने के लिए अपने गांव लौटा था। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने लाला गाछी में उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर खून के निशान और एक अज्ञात व्यक्ति की चप्पल भी मिलने की बात सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किशोर की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी पाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी और थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच में सहायता के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जबकि डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचने वाली थी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पुरानी गतिविधियों को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले कथित तौर पर गांजा और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के साथ चोरी जैसी गतिविधियों में शामिल रहा था। इसी वजह से परिजनों ने उसे गांव से बाहर भेज दिया था। हालांकि, इन जानकारियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि शुक्रवार रात फोन करके दीपक को किसने बुलाया था। एफएसएल और अन्य जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Back To Top