Breaking News
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी

बारिश में रोमांटिक हुए मुनव्वर फारूकी और हिना खान, रिलीज हुआ ”हल्की- हल्की सी” गाना

बारिश में रोमांटिक हुए मुनव्वर फारूकी और हिना खान, रिलीज हुआ ”हल्की- हल्की सी” गाना

बिग बॉस 17 के विनर, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और टीवी एक्ट्रेस हिना खान का नया गाना आउट हुआ है. गाने का नाम है हल्की हल्की सी. जिसे सुबह 11 बजे प्ले डीएमएफ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. बता दें, मुनव्वर फारुकी और टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान ने कोलकाता में इस वीडियो की शूटिंग की है. इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के समय की कई सारी फोटो भी सामने आई थी, जिसे फैंस जमकर प्यार दिए थे. लोगों को दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट थी।

वहीं, इसके बाद 19 फरवरी को दोनों के नए गाने का टीजर आया था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया. यूट्यूब चैनल पर इस गानें के टीजर को अब 2.7 मीलियन व्यूस मिले हैं. वहीं,  आज इस गाने के आउट होने पर फैंस जमकर गाने को पसंद कर रहे हैं.  फैंस इस गाने पर दोनों की कमेस्ट्री को देखकर गाने पर कमेंट कर रहे हैं. फैंस को ये जोड़ी बेहद अच्छी लग रही है. गाने की बात करें, तो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बचपन के प्यार को कैसे बड़े होने पर भी मुनव्वर फारुकी भूल नहीं पाए हैं. हिना खान इस वीडियो में काफी  खूबसूरत लग रही हैं. गाने में हिना बंगाली लुक में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने प्यारी सी बंगाली साड़ी पहन रखी है. एक्ट्रेस का ये लुक हर किसी पसंद आ रहा है. वहीं, गाने में वो जब भी बारिश होती है, तो भींगने लगती हैं।

इस वीडियो की शुरुआत भले ही दोनों के बचपन से बड़े होने के सफर को लेकर होती है, लेकिन आखिरी में दोनों एक दूसरे के हो ही जाते हैं. ऐसे में फैंस को गाने की एंडिंग भी अच्छी लग रही है. बता दें, इस गाने को असीस कौर और साज भट्ट ने अपनी आवाज दी है. संजीव चतुर्वेदी ने इस गाने को लिखा और कंपोस किया है. वहीं, गाना प्ले डीएमएफ चैनल पर रिलीज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top