Breaking News
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
गाजियाबाद में एटीएम कैश के 77.28 लाख रुपये के गबन का आरोप,  मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद में एटीएम कैश के 77.28 लाख रुपये के गबन का आरोप, मुकदमा दर्ज

मिस्टर एंड मिसेज माही का गाना रोया जब तू हुआ रिलीज, विशाल मिश्रा ने लगाए सुर

मिस्टर एंड मिसेज माही का गाना रोया जब तू हुआ रिलीज, विशाल मिश्रा ने लगाए सुर

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आनेवाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से विशाल मिश्रा रचित और गाया गीत रोया जब तू का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर और दो गीत प्रेम गीत देखा तेनु और अगर हो तुम रिलीज हो गये हैं। इस फिल्म का पूरा संगीत एल्बम का हाल में अनावरण किया गया।

फिल्म के निर्माताओं ने अब इसके दिल दहला देने वाले गीत रोया जब तू के आधिकारिक वीडियो का अनावरण किया है। विशाल मिश्रा द्वारा रचित और गाया गया, दिल को झकझोर देने वाला यह गीत अज़ीम दयानी के सहयोग से विशाल मिश्रा द्वारा लिखे गए हैं। रोया जब तू राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के रिश्ते में आने वाली चुनौतियों के साथ-साथ उनके क्रिकेटिंग करियर में संघर्ष को भी चित्रित करता है।

वीडियो में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की आंखों और एक्सप्रेशन के जरिए दिल टूटने का दर्द गहराई से बयां हुआ है। गायक, संगीतकार और गीतकार विशाल मिश्रा ने कहा, रोया जब तू हमारे दिलों में खालीपन को दूर करने वाली एक आरामदायक उपस्थिति है। यह वह आत्मीय साथी है जो आपके साथ रहता है और आपके दुखों को ठीक करता है। रोया जब तू अब सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब पेज और सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, मि. एंड मिसेज माही 31 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top