Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं की समीक्षा की

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं की समीक्षा की

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से मसूरी के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का विस्तृत सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए

देहरादून। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के अंतर्गत मसूरी क्षेत्र में संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति को लेकर देहरादून में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की। बैठक में जल निगम और जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से मसूरी के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का विस्तृत सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निगम और जल संस्थान आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि मसूरी में निर्बाध और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

बैठक के दौरान अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने पर जोर दिया गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को होने वाली असुविधा को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन को बेहतर जीवन स्तर और सुचारु सेवाएं मिल सकें।

Back To Top