Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

जनवरी 2024 में कई बैंकों ने महंगे किए लोन, यहां जानें लेटेस्ट रेट्स

जनवरी 2024 में कई बैंकों ने महंगे किए लोन, यहां जानें लेटेस्ट रेट्स

देहरादून। जनवरी 2024 में, कुछ बैंकों ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट आधारित उधारी दरों (MCLR) को रिवाइज किया है। जिनमें IDBI बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ICICI बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंकों के नाम शामिल हैं।

बैंकों के लेटेस्ट रेट्स: 
ICICI बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ने 1 जनवरी, 2024 से अपने MCLR में 10 bps की बढ़ोतरी की है। ओवरनाइट रेट 8.5% से 8.6% है। एक महीने के लिए MCLR आधारित लोन रेट 8.5% से बढ़कर 8.6% हो गई है। तीन महीने की दर 8.55% से बढ़कर 8.65% हो गई है। छह महीने की दर 8.90% से 9% है। एक साल की दर 9% से बढ़कर 9.10% हो गई है।

PNB बैंक ने 1 जनवरी, 2024 से अपने MCLR में 5 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। ओवरनाइट रेट 8.2% से 8.25% है। एक महीने के लिए MCLR आधारित लोन दर 8.25% से बढ़कर 8.30% हो गई है। तीन महीने की दर 8.35% से बढ़कर 8.40% हो गई है। छह महीने की दर 8.55% से बढ़कर 8.60% हो गई है। एक साल की दर 8.65% से बढ़कर 8.70% हो गई है।

YES बैंक की नई दरें 1 जनवरी 2024 से प्रभावी हैं। ओवरनाइट रेट 9.2% है। एक महीने के लिए MCLR आधारित लोन दर 9.45% है। तीन महीने की दर 10% है। छह महीने की दर 10.25% है। एक साल की दर 10.50% है।

बैंक ऑफ इंडिया ने ओवरनाइट अवधि में 5 bps की बढ़ोतरी की है और यह 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी है। ओवरनाइट दर 7.95% से 8% है। एक महीने के लिए MCLR आधारित लोन रेट 8.25% है. तीन महीने की रेट 40% है। छह महीने की रेट 8.60% है। एक साल की रेट 8.80% है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने 12 जनवरी, 2023 से अपने MCLR को संशोधित किया है। ओवरनाइट MCLR 8% से बढ़कर 8.5% हो गई है।एक महीने की MCLR 8.3% पर स्थिर है। तीन महीने की MCLR 8.4% पर स्थिर है। छह महीने की MCLR को 5 bps बढ़ाकर 8.55% से 8.60% कर दिया गया है। एक साल की MCLR 8.75% से बढ़कर 8.80% हो गई है।

केनरा बैंक ने जनवरी 2023 से विभिन्न अवधियों के लिए अपनी उधार की सीमांत लागत (MCLR) आधारित उधार दरों में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। ओवरनाइट दर 8% से 8.05% है। एक महीने की दर 8.1% से बढ़कर 8.15% हो गई है। तीन महीने की दर 8.20% से बढ़कर 8.25% हो गई है. छह महीने की दर 8.55% से बढ़कर 8.60% हो गई है। एक साल की दर 8.75% से बढ़कर 8.80 हो गई है। दो साल की दर बढ़कर 9.10% हो गई। तीन साल की दर 9.20% है।

HDFC बैंक का MCLR 8.80 फीसदी से 9.30 फीसदी के बीच है। ओवरनाइट MCLR को 8.80 फीसदी से 10 bps बढ़ाकर 8.70 फीसदी कर दिया गया है। HDFC बैंक का एक महीने का MCLR 5 bps बढ़कर 8.75 फीसदी से 8.80 फीसदी हो गया है। तीन महीने की MCLR 8.95 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी की जाएगी। छह महीने की MCLR को बढ़ाकर 9.20 कर दिया गया है। एक साल की MCLR, जो कई उपभोक्ता लोनों से जुड़ी है, को 5 bps से बढ़ाकर 9.25 प्रतिशत कर दिया गया है। 3-वर्षीय MCLR को 9.30 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top