Breaking News
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

खरगे का तंज: मौजूदा राजनीति में प्रचार हावी, काम नदारद

खरगे का तंज: मौजूदा राजनीति में प्रचार हावी, काम नदारद

डॉ. मनमोहन सिंह फेलोशिप के उद्घाटन सत्र में कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जहां कम बोलते थे और ज़्यादा काम करते थे, वहीं वर्तमान प्रधानमंत्री बोलते ज़्यादा हैं और काम कम करते हैं।

यह टिप्पणी उन्होंने शुक्रवार को डॉ. मनमोहन सिंह फेलोशिप के उद्घाटन सत्र के दौरान दी, जहाँ उन्होंने देश की मौजूदा राजनीति, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सरकार की प्राथमिकताओं पर भी सवाल खड़े किए।

विचारधारा और निष्ठा ही असली पूंजी

अपने संबोधन में खरगे ने कहा कि राजनीति में सबसे जरूरी चीज है विचारधारा पर आस्था और निष्ठा। उन्होंने कहा कि कौशल और प्रतिभा तभी कारगर होती है जब उनके पीछे सच्ची सोच और ईमानदारी हो।

खरगे ने कहा, “राजनीति का सफर आसान नहीं होता, बदलाव के लिए धैर्य और दृढ़ विश्वास चाहिए।”

आज प्रचार हावी, काम नदारद

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा, “आज की राजनीति में काम कम और प्रचार ज़्यादा हो रहा है। मनमोहन सिंह संसद में हमेशा मौजूद रहते थे, सवालों के जवाब देते थे। आज के प्रधानमंत्री विपक्ष के सवालों को तौहीन मानते हैं।”

उन्होंने दावा किया कि यूपीए सरकार के दौरान जितना विकास हुआ, उसका 10 प्रतिशत भी बीते 11 वर्षों में नहीं हुआ।

कांग्रेस ने हमेशा पेशेवरों को दी जगह

खरगे ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा पढ़े-लिखे पेशेवरों को जगह दी। डॉ. मनमोहन सिंह और राजीव गांधी इसके सर्वोत्तम उदाहरण हैं। उन्होंने कहा, “राजीव गांधी पायलट थे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने तकनीकी दृष्टिकोण से देश को आगे बढ़ाया।”

बेरोजगारी, असमानता और लोकतंत्र पर संकट

उन्होंने कहा कि भारत आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां एक ओर तकनीकी और आर्थिक प्रगति हो रही है, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले गहराते जा रहे हैं। खरगे ने कहा कि ऐसे समय में मनमोहन सिंह फेलोशिप के माध्यम से शोधकर्ताओं की व्यावसायिक दक्षता को आगे लाना बेहद जरूरी है।

राहुल गांधी की यात्रा और वोट चोरी का मुद्दा

अपने संबोधन में खरगे ने यह भी कहा कि तकनीक की मदद से वोट चोरी जैसे बड़े मुद्दे को सामने लाया गया है, जिसे अब राहुल गांधी बिहार में यात्रा के माध्यम से जन आंदोलन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने भी इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top