Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

करूर रैली हादसा: 40 मौतों के बाद अभिनेता-राजनेता विजय पर बढ़ा दबाव, उठी CBI जांच की मांग

करूर रैली हादसा: 40 मौतों के बाद अभिनेता-राजनेता विजय पर बढ़ा दबाव, उठी CBI जांच की मांग

Karur rally tragedy & Vijay: तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तब और बढ़ गई जब अभिनेता से राजनेता बने विजय की रैली में भगदड़ से 40 लोगों की मौत हो गई। अब इस हादसे को लेकर विजय विपक्ष और छात्रों के निशाने पर आ गए हैं।

क्या है मामला?

27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर ज़िले में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय की एक रैली के दौरान भयानक भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद जहां एक तरफ विजय ने मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने का ऐलान किया, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विजय की आलोचना शुरू कर दी है।

विजय को बताया “हत्यारा” लगे पोस्टर्स

तमिलनाडु छात्र संघ ने विजय के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राज्य में विरोधी पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टर्स में विजय को “हत्यारा” बताया गया है और उनकी तस्वीर में हाथ खून से सने हुए दिखाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा गया है, “39 निर्दोष जीवन का बलिदान, पलायन और नाम रखा विजय। मुझे राजनीतिक संबद्धता के कारण हत्यारे के रूप में गिरफ्तार करो।”

घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

करूर रैली हादसे के बाद, विजय को मिली एक गंभीर धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। एक गुमनाम कॉल के जरिए विजय के चेन्नई स्थित नीलांकरई घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, चेन्नई पुलिस और सीआरपीएफ ने बम-स्क्वायड और डॉग-स्क्वायड के साथ उनके घर की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद विजय के घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

रैली छोड़कर चेन्नई लौटे विजय, मुआवज़े का ऐलान

हादसे के बाद विजय रैली स्थल छोड़कर तुरंत चेन्नई लौट आए थे। इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी कर घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये मुआवज़ा देने की घोषणा की है। हालांकि सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने विजय से यह सवाल भी किया कि “रैली से भागे क्यों?” यह प्रश्न अब एक बड़ा नैतिक और राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।

CBI जांच की मांग, कोर्ट में याचिका

विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने इस घटना को लेकर साजिश का आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से CBI जांच की मांग करते हुए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। माना जा रहा है कि इस याचिका पर आज ही सुनवाई हो सकती है।

क्या कहता है ये पूरा घटनाक्रम?

विजय, जो हाल ही में फिल्मों से राजनीति की ओर रुख कर चुके हैं, उनके लिए ये घटना राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी परीक्षा बनकर सामने आई है। जहां एक तरफ उनके प्रशंसक उनकी संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष, छात्र संगठन और सोशल मीडिया यूज़र उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Back To Top