Breaking News
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

आज चुनाव प्रचार गरमाने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे जेपी नड्डा 

आज चुनाव प्रचार गरमाने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे जेपी नड्डा 

पिथौरागढ़ और विकासनगर में करेंगे चुनावी जनसभा

हरिद्वार में भी करेंगे एक रोड शो

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड आएंगे। दो दिवसीय दौरे में वह पिथौरागढ़ और विकासनगर में चुनावी जनसभाएं करेंगे। उनका हरिद्वार में एक रोड शो भी होगा। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्ति केंद्र स्तर की महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन एवं लोकसभा स्तर की चुनाव कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। रिस्पना पुल स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में पार्टी विधायक विनोद चमोली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चार अप्रैल को अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह ग्राउंड में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

आज ही दोपहर अपराह्न 3:00 बजे वह देहरादून के विकासनगर में बाजार चौक में जनसभा के माध्यम से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। उसके उपरांत शाम 4:30 बजे देहरादून में टिहरी लोकसभा की कोर कमेटी बैठक में शामिल होंगे। अपने प्रवास के दूसरे दिन नड्डा शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर आश्रम प्रांगण में साधु-संतों के साथ संवाद कर संतों का आशीर्वाद भी लेंगे। दोपहर 12:20 पर हरिद्वार शहर रोड शो में शिरकत करेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, हनी पाठक, कमलेश रमन और आईटी संयोजक अजीत नेगी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अपने प्रवास के अंतिम कार्यक्रम में वह गुरुकुल विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी के साथ चुनाव की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन जिला, मंडल व शक्ति केंद्र व बूथों से करीब 12 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। इन सभी को नड्डा जीत का मंत्र देंगे। इसमें वह बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और शक्ति केंद्र संयोजक को चुनाव की रणनीति को कैसे अमल में लाना विषय पर विस्तार से जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top