Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

भूकंप के 21 झटकों से थर्राया जापान, 36 हजार घरों की बिजली गुल

भूकंप के 21 झटकों से थर्राया जापान, 36 हजार घरों की बिजली गुल

एक बार फिर मंडराया सुनामी का खौफ

टोक्यो। जापान के उत्तरी मध्य हिस्से में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने जापान के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की है. हासिल जानकारी के मुताबिक, इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि, जापान में आए भूकंप से काफी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। गाडिय़ों से लेकर दुकानों और शॉपिंग मॉल तक तबाही का मंजर देखने को मिला… साथ ही जापान में भूकंप के बाद, 36 हजार घरों की बिजली गुल हो गई…
इसी अफरा-तफरी के माहौल के बीच, मौसम विज्ञान एजेंसी की चेतावनी काफी खौफनाक है. गौरतलब है कि, इस स्थिति ने एक बार फिर जापान में 2011 के भयंकर सुनामी की यादें ताजा कर दी है, जिसने पूरे देश में खौफनाक तबाही मचाई थी।

लिहाजा ठीक 13 साल बाद इस तरह की स्थिति से देश में फिर सुनामी का खतरा मंडराने लगा है. मौसम विज्ञान एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, समुद्र विकराल रूप धारण कर रहा है, जिसमें 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठती नजर आ रही है। वहीं भूकंप ने सबकुछ अस्त-व्यस्त कर दिया है. एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक अफरातफरी का मंजर है. कर्मचारी जान बचा कर भाग रहे हैं, लोग डरे हुए हैं. सडक़ों पर कई फीट गहरी दरारें पड़ गई हैं।

गौरतलब है कि, सोशल मीडिया पर भी जापान में भूकंप के तमाम वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं. दुनियाभर से लोग इन वीडियों को शेयर और कमेंट कर रहे हैं. आगे इस खबर में आप कुछ ऐसी ही खौफनाक वीडियो को देखने जा रहे हैं।  हालांकि इससे पहले जान लें कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तुरंत निकलने की हिदायत दी है। साल थी सुरक्षित रहने का हर संभव प्रयास करने को कहा है।

हालांकि, मौसम विभाग ने लोगों से डरने की जगह साहस और हिम्मत के साथ आगे बढऩे की सलाह दी है. मौसम विभाग ने  लोगों से अपील की है कि जितनी जल्दी हो सके आप लोग ऊंची जगह पर पहुंचने की कोशिश कीजिए। तेज भूकंप के झटके से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग शाम 6 बजे के आसपास प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में अधिक जानकारी देगी। जापान के लोगों को मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भेजा गया है। इसमें बताया गया कि लोग तटीय इलाके छोड़ कर ऊंची जगह पर पहुंचे। कभी भी सुनामी आ सकती है. बता दें कि पश्चिमी जापान में भूकंप आने के बाद एक बिल्डिंग में भीषण आग भी लग गई। हालांकि, घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचकर नियंत्रण पाने की कोशिश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि 11 मार्च 2011 में भी जापान में भूकंप के बाद आई सुनामी ने तहस नहस कर दिया था. सुनामी ने हजारों लोगों की जिंदगी छीन ली थी. 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जापान की 70 फीसदी जमीन पर पानी ही पानी आ गया था. फुकुशिमा में परमाणु घर को भारी नुकसान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top