Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने पीएम मोदी से की मुलाकात

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने पीएम मोदी से की मुलाकात

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस की यात्रा का उद्देश्य 

होलनेस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि 

व्यापार तथा उद्योग के नेताओं के साथ भी करेंगे बातचीत 

नई दिल्ली। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस चार दिन की यात्रा पर भारत आए हुए हैं। ऐसे में मंगलवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होलनेस से मुलाकात की। बता दें, जमैका पीएम की यात्रा का उद्देश्य व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। यह नई दिल्ली की उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जमैका के प्रधानमंत्री 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहने वाले हैं।

इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और जमैका के पीएम होलनेस बहुपक्षीय बैठकों के मौके पर कई बार मिल चुके हैं। वहीं, आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले होलनेस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच पर दी। तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘राष्ट्रपिता का सम्मान किया गया। जमैका के प्रधानमंत्री ने आज राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।’ जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस पीएम मोदी के निमंत्रण पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने होलनेस का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान, होलनेस ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा, होलनेस व्यापार तथा उद्योग के नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे। इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। भारत और जमैका के बीच मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृति संबंध हैं, जो उनकी साझा उपनिवेश के इतिहास, लोकतंत्र और आजादी के मूल्यों और क्रिकेट के प्रति जुनून में परिलक्षित होते हैं। इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और जमैका और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top