Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप में रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण

ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप में रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण

ISSF World Cup 2025: भारत की युवा निशानेबाज और ओलंपियन ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खिताबी सूखा समाप्त किया। 20 वर्षीय ईशा ने रोमांचक फाइनल में चीन की याओ कियानक्सुन को महज 0.1 अंक से पछाड़ा। वहीं, दक्षिण कोरिया की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ओह येजिन को कांस्य से संतोष करना पड़ा।

ईशा का यह विश्व कप में पहला स्वर्ण है और इसी के साथ भारत पदक तालिका में संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। मेजबान चीन दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है।

स्वर्ण जीत के बाद ईशा ने कहा – “यह मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि मैंने इसी प्रतियोगिता से करियर की शुरुआत की थी। अब अगला लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप है और हम उसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

ईशा और उनकी साथी रिदम सांगवान ने 578 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई। याओ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर थीं, जबकि भारत की पलक गुलिया ने 586 अंक जुटाए। फाइनल में रिदम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन 18वें शॉट के बाद बाहर हो गईं और चौथे स्थान पर रहीं। निर्णायक पलों में ईशा ने लगातार दो 10.7 अंक के शॉट लगाकर बढ़त बनाए रखी और अंततः 242.6 अंक के साथ गोल्ड अपने नाम किया।

अन्य परिणामों में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल स्पर्धा में भावेश शेखावत 22वें, प्रदीप सिंह शेखावत 23वें और मनदीप सिंह 39वें स्थान पर रहे।

Back To Top