Breaking News
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार, जानिये कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार, जानिये कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल

क्या गर्मियों के दौरान रात को नहाना सुरक्षित है? जानिए 5 महत्वपूर्ण बातें

क्या गर्मियों के दौरान रात को नहाना सुरक्षित है? जानिए 5 महत्वपूर्ण बातें

कई लोगों का मानना है कि सोने से पहले रात में नहाने से उनके शरीर के तापमान को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे न सिर्फ गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, बल्कि आरामदायक नींद भी मिलती है।वहीं कुछ लोग समझते हैं कि इससे संभावित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।आइए आज हम आपको 5 ऐसी महत्वपूर्ण बातें बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आपको रात में नहाने से अधिकतम लाभ मिल सकते हैं।

नहाने से पहले और बाद में जरूर पिएं पानी
नहाने से पहले और बाद में पानी पीने से दिन भर में हुई तरल पदार्थ की कमी की कुछ हद तक भरपाई हो सकती है। यह शरीर में जलयोजन के स्तर को बनाए रखने का एक आसान तरीका है।इसके अतिरिक्त अपने नहाने वाले पानी में एप्सम नमक मिलाएं, जिससे शरीर में मैग्नीशियम के स्तर को फिर से भरने में मदद मिल सकती है, जो पूरे दिन में पसीना आने के कारण खत्म हो जाती है।

हल्के गर्म पानी का करें इस्तेमाल
बेशक गर्मियों में आप हल्के गर्म पानी से भी नहाना न पसंद करें, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे मांसपेशियों को आराम मिल सकता है।अधिक लाभ के लिए अपने नहाने के पानी में लैवेंडर या कैमोमाइल तेल की कुछ बूंदें मिलाएं क्योंकि इनसे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।इनसे शरीर यह भी संकेत दे सकता है कि अब सोने का समय हो गया है और फिर आपको बेहतर आराम मिलेगा।

साबुन का चुनाव करते समय बरतें सावधानी
कई लोग नहाने के दौरान खुशबूदार और झागदार साबुन का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इस तरह के साबुन त्वचा को रूखा कर सकते हैं। इसलिए नहाने के लिए ऐसे साबुन का इस्तेमाल न करें।साथ ही जिस साबुन को नहाने के लिए इस्तेमाल करें उसे त्वचा पर बिल्कुल न रहने दें, क्योंकि उससे त्वचा पर मुहांसे या दाने हो सकते हैं।इन परेशानियों से बचने के लिए उच्चतम गुणवत्ता के साबुन या शावर जेल का चयन करें।

त्वचा को स्क्रब करें
अगर आप रात को नहाते समय त्वचा को साफ करने के लिए बॉडी स्क्रबर का इस्तेमाल करते हैं तो यह पूरे दिन शरीर पर जमा हुई गंदगी को निकालने और बंद रोमछिद्रों को खोलने में सहायता कर सकता है।हालांकि, बॉडी स्क्रबर को तेजी से न रगड़ें क्योंकि इससे त्वचा पर जलन होने की संभावना बढ़ सकती है।लाभ के लिए स्क्रब से पहले शरीर को गीला करें, फिर हल्के हाथों से स्क्रबर लगाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ेगा।

मॉइस्चराइज करना भी है जरूरी
पानी या किसी भी उत्पाद के प्रतिकूल प्रभाव से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए रात को नहाने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।आप चाहें तो त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए रसायन युक्त क्रीम और लोशन की बजाय देसी घी, जैतून का तेल और नारियल का तेल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीजे त्वचा को भरपूर नमी देने के साथ पोषित भी कर सकती हैं।यहां जानिए रूखी त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर बनाने के तरीके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top