Breaking News
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार, जानिये कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार, जानिये कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल

आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होनी है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। दिल्ली की टीम ने मौजूदा सीजन में 13 मैचों में से 6 मैच में जीत हासिल की है। अब दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ के खिलाफ मैच में एक बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी, अगर उसे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है।

पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी पांच मैचों में से तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने 12 मैचों में से 6 मैचों में जीत का स्वाद चखा है।

अब लखनऊ की टीम को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे अपने अगले दो मैच जीतने होंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के साथ लखनऊ की टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होनी है। आइए जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में होगी?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हैं। छोटा ग्राउंड होने के चलते बल्लेबाजों को जमकर छक्के-चौके लगाते हुए देखा जाता है। इस पिच पर मौजूदा सीजन में चार बार 200 प्लस से ज्यादा रन बने है और पहली बार का औसत यहां 238 रन का रहा है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली का मौसम करीब 34 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से मैच रद्द नहीं होगा।

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में कुल 4 बार भिड़ंत हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने एक मैच में जीत हासिल की, जबकि लखनऊ की टीम ने तीन मैच में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स का लखनऊ के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 189 रन का रहा। वहीं, लखनऊ की टीम का दिल्ली के खिलाफ हाईएस्ट स्करो 195 रन का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top