Breaking News
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी
ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि
हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी भारतीय फिल्म, ‘बूंग’ ने जीता बाफ्टा अवॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी भारतीय फिल्म, ‘बूंग’ ने जीता बाफ्टा अवॉर्ड

लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने इंटरनेशनल स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाते हुए बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने न सिर्फ फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं को गौरवान्वित किया, बल्कि भारतीय सिनेमा को भी वैश्विक मंच पर नई मजबूती दी।

‘बूंग’ की इस सफलता ने कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म ने बाफ्टा अवॉर्ड जीता है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, जबकि इसे फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी के साथ अन्य बैनरों ने मिलकर तैयार किया है।

अवार्ड की दौड़ में ‘बूंग’ का मुकाबला फ्रांस और अमेरिका की चर्चित फिल्मों से था, लेकिन अपनी भावनात्मक कहानी और सादगी भरे प्रस्तुतिकरण के चलते इस फिल्म ने निर्णायकों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को गहराई से जोड़ती है।

फिल्म को इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना मिल चुकी है। 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसके वर्ल्ड प्रीमियर के बाद से ही ‘बूंग’ को लगातार प्रशंसा मिल रही है, जो अब इस बड़े सम्मान के रूप में सामने आई है।

(साभार)

Back To Top