Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
हरदोई में फर्जी शादी के नाम पर ठगी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, एक हजार रुपये का था इनाम
हरदोई में फर्जी शादी के नाम पर ठगी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, एक हजार रुपये का था इनाम

चुकंदर जैसे गुलाबी होंठ चाहिए तो करें ये 4 काम, नहीं पड़ेगी बार-बार लिप ग्लॉस लगाने की जरूरत

चुकंदर जैसे गुलाबी होंठ चाहिए तो करें ये 4 काम, नहीं पड़ेगी बार-बार लिप ग्लॉस लगाने की जरूरत

चुकंदर जैसे गुलाबी होंठ पाना हर किसी लडक़ी की ख्वाहिश होती है. गुलाबी, मुलायम होंठ अक्सर सुंदरता और स्वास्थ्य की निशानी माने जाते हैं. हालांकि, खराब मौसम, डिहाइड्रेशन, जीवनशैली की खराब आदतें और केमिकल युक्त लिप प्रोडक्ट के इस्तेमाल से होंठ काले हो जाते हैं. कुछ महिलाएं स्मोकिंग करती हैं, जिसके कारण भी होंठ काले हो सकते हैं. अब ऐसे में लिपस्टिक और बार-बार लिप ग्लॉस लगाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसी आसान से टिप्स जिनको फॉलो करके आप नैचुरली पिंक लिप्स पा सकते हैं.

क्यों काले पड़ जाते हैं होंठ?

जिन लोगों के होंठ पूरी तरह से डार्क हो चुकी हैं उन्हें गुलाबी करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिसके होंठ बचपन में तो गुलाबी थे, लेकिन वक्त के साथ डिसकलर होने लगे, उनके लिप्स को दोबारा पिंक बनाया जा सकता है. आइए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर होंठ क्यों काले पड़ जाते हैं।

1. किसी चोट के कारण खून का थक्का बनना
2. विटामिन की कमी
3. लो बल्ड शुगर लेवल
4. साइटोटोक्सिक दवाएं
5. एडिसंस डिजीज
6. प्रेग्नेंसी

चुकंदर का रस
होठों को गुलाबी बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर के छिलके उतार लें और इसका जूस निकाल लें. इसे अपनी उंगलियों की मदद से अपने होठों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे बाद में धो लें. जल्दी रिजल्ट पाने के लिए आप इसे हफ्ते में दो बार दोहरा सकते हैं. चुकंदर में मौजूद नेचुरल बरगंडी रंग आपके होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने में मदद करता है।

ऐलोवेरा और शहद
होठों को गुलाबी करने के लिए अपने घर के गमले से ऐलोवेरा के पत्ते तोड़ें और इसमें से जेल निकाल लें, अब इसे एक कटोरी में शहद के साथ मिक्स करें और होठों पर लगाएं. अब इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और आखिर में साफ पानी से लिप्स को धो लें. इससे होंठ सॉफ्ट और पिंक हो जाते हैं।

हाइड्रेटेड रहें
शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. इससे होंठों में रूखापन नहीं आएगा और ये फटेंगे नहीं. इसके अलावा लिप्स का डिसकलरेशन भी गायब हो जाएगा।

लिप्स को एक्सफोलिएट
लिप्स को एक्सफोलिएट करने के लिए एक नैपकिन या टूथब्रश को गीला करें और धीरे से अपने होठों को हल्के हाथों से रगड़ें. ये डेड स्किन और होठों की सूखी बाहरी परत को हटाता है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है. मुलायम गुलाबी होंठों के लिए हमेशा रात में नारियल का तेल लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top