Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह

वजन कम करने के लिए रोजाना पीते हैं नींबू पानी, तो छोड़ दें ये आदत, नहीं तो ये दिक्कत हो जाएगी शुरू

वजन कम करने के लिए रोजाना पीते हैं नींबू पानी,  तो छोड़ दें ये आदत, नहीं तो ये दिक्कत हो जाएगी शुरू

नींबू में भरपूर मात्रा विटामिन सी होता है इसलिए ज्यादातर लोग नींबू पानी पीते हैं। लेकिन कई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि ज्यादा नींबू पानी पीने से सीने में जलन हो सकती है। क्योंकि इसमें पेप्सिन नाम का एंजाइम होता है जो प्रोटीन को तोडऩे का काम करता है. यह पेप्सिन एंजाइम अल्सर के लिए ठीक नहीं होता है. नींबू पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. गर्मी के मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नींबू पानी का खूब पीते हैं। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है. इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है और पाचन संबंधी समस्याओं को भी ठीक करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू पानी पीने से आपको नुकसान भी हो सकता है? अगर आप वजन घटाने के लिए अंधाधुंध नींबू पानी पी रहे हैं तो आपको इसके साइड इफेक्ट्स भी जान लेने चाहिए।

नींबू पानी पीने से शरीर पर होते हैं यह साइडइफेक्ट्स
नींबू पानी ज्यादा पीने से सीने में जलन हो सकती है क्योंकि यह प्रोटीन को तोडऩे वाले एंजाइम पेप्सिन को एक्टिव करता है. वहीं इसके अधिक सेवन से पेप्टिक अल्सर की स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है।

नींबू पानी पीने से भी डिहाइड्रेशन हो सकता है। जब आप नींबू पानी पीते हैं तो यह यूरिन के जरिए शरीर को डिटॉक्स करता है. इस प्रक्रिया में कई इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडियम जैसे तत्व पेशाब के जरिए बाहर निकल जाते हैं और आपको डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. नींबू पानी के अधिक सेवन से भी पोटेशियम की कमी हो सकती है।

विटामिन सी की अत्यधिक मात्रा रक्त में आयरन के स्तर को बढ़ा सकती है और यह खतरनाक साबित हो सकता है. आपके आंतरिक अंग क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, इसके अलावा इसमें ऑक्सालेट भी पर्याप्त मात्रा में होता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से यह शरीर में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है, जिससे किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ सकता है।

ज्यादा नींबू पानी पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. नींबू में एसिडिटी होती है, जिसके कारण हड्डियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
नींबू पानी के अधिक सेवन से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। नींबू में उच्च मात्रा में एसिड होता है. इसके सेवन से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।

अगर आपको टॉन्सिल की समस्या है तो नींबू पानी का सेवन न करें क्योंकि ऐसा करना हानिकारक हो सकता है. रिसर्च के मुताबिक अगर नींबू पानी का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो इससे गले में खराश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top