Breaking News
दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी
दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी
रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति
परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति
कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत
कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम

देहरादून क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगने जा रहा विशाल रोजगार मेला, बेरोजगारो को मिलेगा रोजगार

देहरादून क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगने जा रहा विशाल रोजगार मेला, बेरोजगारो को मिलेगा रोजगार

29 जून को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगेगा मेला, कई नामी कंपनियां लेंगी हिस्सा

रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवक /युवतियों को अपने साथ सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा,सेवायोजन पंजीयन कार्ड,आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो लाना है अनिवार्य

देहरादून : उत्तराखंड में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 29 जून को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में फार्मा, बायो-मेडिसिन, लैबोरेट्री, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सेल्स और टेक्निकल क्षेत्रों सहित कई निजी कंपनियां भाग लेंगी। जिसमें कुल 85 खाली पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया की रोजगार मेला सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने सीधे इंटरव्यू देने का अवसर मिलेगा। चयन योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी और पद के अनुसार 12,हजार से 30,000 हजार प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। इस रोजगार मेले में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिन युवाओं ने अभी तक सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण नहीं कराया है, वे पहले अपना पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने बताया की रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवक /युवतियों को अपने साथ सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा,सेवायोजन पंजीयन कार्ड,आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने बताया की अभी तक हम 60 से अधिक रोजगार मेले आयोजित कर चुके हैँ जिनमे करीब 2 हजार से ज्यादा लोगो को रोजगार दिया जा चुका है। वहीं 300 से अधिक करियर कॉउंसलिंग भी आयोजित किए जा चुके है।

Back To Top