Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

एचआईवी पॉजिटिव पति ने पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, रिपोर्ट दर्ज

एचआईवी पॉजिटिव पति ने पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, रिपोर्ट दर्ज

इनकार करने पर आरोपी पति व सास-ससुर ने विवाहिता के साथ की मारपीट 

बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एचआईवी पॉजिटिव पति ने पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। पत्नी के इनकार करने पर आरोपी पति व सास-ससुर ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इस मामले में करीब दो माह बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 20 मई 2022 को अनूपशहर के ही एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में परिजनों ने करीब 14 लाख रुपये भी खर्चा किया था। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, गत वर्ष नवंबर-दिसंबर माह में पीड़िता के पति ने रक्तदान किया था। उस दौरान पति के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी हुई। जिसके बाद चिकित्सकों ने पीड़िता को भी एचआईवी जांच कराने की सलाह दी। पीड़िता ने भी अपना टेस्ट कराया जो कि निगेटिव आया।

जिसके बाद चिकित्सकों ने पीड़िता को पति से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। आरोप है कि पति ने इस बीच कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता इनकार करती रही। गत 11 जनवरी को सुबह करीब छह बजे पति ने फिर से जबरन कोशिश की। जिस पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी पति, सास व ससुर ने उसकी पिटाई कर दी।

इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने पिता को दी और उसी दिन वापस अपने मायके चली गई। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में महिला की शिकायत के आधार पर एसएसपी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top