Breaking News
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट

‘हक’ ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी कमाई

‘हक’ ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी कमाई

Haq Weekend Collection: कई फिल्में शुरू में ज्यादा ध्यान नहीं खींच पातीं और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करती हैं। लेकिन मजबूत कहानी और कलाकारों की दमदार अदाकारी धीरे-धीरे दर्शकों तक असर छोड़ती है और कमाई में सुधार नजर आने लगता है। यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ भी अब उसी श्रेणी की फिल्म साबित होती दिख रही है।

ओपनिंग डे पर औसत शुरुआत

पिछले शुक्रवार रिलीज हुई यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। लेकिन शनिवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म की कमाई उछलकर 3.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

कुल कलेक्शन 7.92 करोड़ पर पहुंचा

रविवार को भी अच्छे संकेत मिले और तीसरे दिन फिल्म ने 3.8 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह तीन दिन का कुल कलेक्शन 8.9 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

दर्शकों की तारीफ से मिला फायदा

फिल्म की कमाई में दूसरे और तीसरे दिन दिखाई दी बढ़त सिर्फ वीकेंड की वजह से नहीं है, बल्कि दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया भी इसके पीछे एक बड़ा कारण है। खुद यामी गौतम ने भी कलेक्शन बढ़ने पर कहा कि यह ‘वर्ड ऑफ माउथ’ की ताकत का नतीजा है। उम्मीद की जा रही है कि आगे के दिनों में भी यह ट्रेंड जारी रह सकता है।

वास्तविक घटना से जुड़ी कहानी

इस फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है और निर्माण हरमन बावेजा व रोवेना बावेजा द्वारा किया गया है। ‘हक’ एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है, जिसमें एक महिला अपने सम्मान और अधिकार के लिए समाज और कानून से संघर्ष करती है।

(साभार)

Back To Top