Breaking News
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

हल्द्वानी हिंसा – वनफूलपुरा में मुक्त अतिक्रमण स्थल पर पुलिस चौकी स्थापित

हल्द्वानी हिंसा – वनफूलपुरा में मुक्त अतिक्रमण स्थल पर पुलिस चौकी स्थापित

हिंसा में घायल दो महिला सब इंस्पेक्टर ने अतिक्रमण मुक्त जमीन पर पुलिस चौकी का किया श्रीगणेश

अभी तक कुल 36 उपद्रवियों को भेजा जेल

छह उपद्रवियों को अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

41 शस्त्र धारकों के निरस्त शस्त्र थाने में जमा अतिक्रमण स्थल पर नयी पुलिस चौकी की हुई स्थापना

हल्द्वानी। वनभूलपुरा में मुक्त कराए गए अवैध अतिक्रमण वाली जगह पर नयी पुलिस चौकी स्थापित कर दी गयी है। हिंसा में घायल दो महिला दारोगाओं ने नयी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस ने अतिक्रमण स्थल पर पुलिस चौकी स्थापित की । इस दौरान योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र मौजूद रहे। चौकी में एक उ0निरीक्षक व चार सिपाहियों की तैनाती की गयी है ।

मौके पर पीएसी व अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किये गये हैं। इस जगह थाने के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। भविष्य में सभी राजकीय कार्य उक्त चौकी से ही सम्पादित किये जायेंगे। गौरतलब है कि बीते आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में तीन अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 ने हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। इससे पूर्व, पुलिस टीमों 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये । इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार को 6 उपद्रवियों को 2 अवैध तमंचे, 6 जिन्दा कारतूस व 2 खोखे के साथ गिरफ्तार किया ।

▪️ मु0अ0सं0-21/24 में
1. शोएब पुत्र बब्बू खां नि0 लाईन न0-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष
2. भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि0 वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र-28 वर्ष।
3. समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि0 वार्ड न0-15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष के कब्जे से 1 तमन्चा (12 बोर), 03 कारतूस जिन्दा व 02 खोखे।

▪️ मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्त
1. जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी नि0 ताज मस्जिद, बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमन्चा (315 बोर), 03 कारतूस जिन्दा।

▪️ मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण
1. साहिल अन्सारी पुत्र मतलूब अन्सारी नि0 मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा,उम्र-19 वर्ष।
2. शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज नि0 इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा, उम्र-26 वर्ष।

इसके अतिरिक्त उक्त हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाईसैन्स धारकों के शस्त्र लाईसैन्स निरस्त किये जाने के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 41 शस्त्र जमा किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top