Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

गुलमर्ग आतंकी हमला- दो सैनिक शहीद, दहशतगर्दों की तलाश शुरू

गुलमर्ग आतंकी हमला- दो सैनिक शहीद, दहशतगर्दों की तलाश शुरू

आतंकी हमले में दो पोर्टर भी मारे गए

सुरक्षा बलों ने की दहशतगर्दों की तलाश शुरू

जम्मू। उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के अंतर्गत गुलमर्ग में आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया। सेना के दो जवान बलिदान हो गए, जबकि दो पोर्टर भी मारे गए। तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पूरी सतर्कता के साथ जवान इलाके को खंगाल रहे हैं। बारामुला पुलिस ने एक बयान में कहा है कि बोटापथरी में आतंकवादियों और सेना के बीच फायरिंग की घटना हुई है।

बताया जा रहा है कि बोटापथरी में आतंकवादियों ने सैनिकों के वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। अचानक हुई गोलीबारी में चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन गहरी खाई में गिर गया। हमले में घायल सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो सैन्य जवान व दो पोर्टर की मौत हो गई। तीन अन्य जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इससे पहले पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर निवासी प्रीतम सिंह को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी, मजदूर के हाथ में गोली लगी है। प्रीतम सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। पिछले एक सप्ताह में कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर लगातार हमले हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top