Breaking News
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक शुरुआत नहीं की है। पहले दिन ही फिल्म को दर्शकों की ठंडी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा, जिससे इसकी ओपनिंग कमाई निराशाजनक रही। वहीं, सिनेमाघरों में पहले से चल रही बड़ी फिल्मों की मजबूत पकड़ ने भी इसकी राह मुश्किल कर दी है।

प्रशांत झा के निर्देशन में बनी गिन्नी वेड्स सनी 2 ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई लगभग 36 लाख रुपये रही। ये आंकड़े फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत नहीं माने जा रहे हैं।

फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव समेत कई अनुभवी कलाकारों ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म साल 2020 में आई गिन्नी वेड्स सनी का सीक्वल है।

हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का दबदबा लगातार बना हुआ है। रिलीज के 37वें दिन भी फिल्म ने 1.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसका कुल कलेक्शन 1,124.01 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

वहीं, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म ने 8वें दिन तक 5.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और कुल कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

कुल मिलाकर, बड़े बजट और स्टार फिल्मों के बीच गिन्नी वेड्स सनी 2 को बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया की जरूरत होगी।

(साभार)

Back To Top