Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

गांव चलो अभियान- बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कार्यकर्ताओं तथा जनता से किया संवाद

गांव चलो अभियान- बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कार्यकर्ताओं तथा जनता से किया संवाद

अगस्त्यत्यमुनि/ रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भाजपा के “गांव चलो अभियान” के तहत अगस्त्यमुनि में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनसरोकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।आज पूरे विश्व में भारत को नई नज़रों से देखा जा रहा है। मोदी सरकार ने हर वर्ग को केंद्रित कर विकास योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। अटल आयुष्मान योजना के द्वारा पांच लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क मिल रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किये जाने को ऐतिहासिक कार्य बताया। इससे दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने अगस्त्यमुनि स्थित मुनि महाराज व श्री क्षेत्रपाल मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रपाल मंदिर में वृहत्त स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसके साथ ही दीवार लेखन कार्यक्रम में भी भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, नगर महामंत्री विनय भट्ट, मीडिया प्रभारी हरिहर रावत, विक्रम सिंह नेगी, उमेश कांडपाल, मनोज राणा, हर्षवर्धन बेंजवाल,राजपाल रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, देवेंद्र जंगवान, देवी प्रसाद भट्ट, विजय बंगरवाल सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top