Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

नशे में धुत थानाध्यक्ष ने मारी तीन गाड़ियों को टक्कर, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

नशे में धुत थानाध्यक्ष ने मारी तीन गाड़ियों को टक्कर, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

राजपुर थाना प्रभारी बदला, दीपक धारीवाल को सौंपी नई जिम्मेदारी

देहरादून।  देहरादून के राजपुर क्षेत्र में  बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब राजपुर थाने के ही थानाध्यक्ष नशे की हालत में कार चलाते हुए तीन वाहनों से भिड़ गए। हादसे के बाद उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे राजपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। आरोप है कि थानाध्यक्ष शैंकी कुमार शराब के नशे में अपनी कार चला रहे थे और एक के बाद एक तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह मौके से निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने घेर लिया। नशे की हालत इतनी ज्यादा थी कि उठकर चल भी नहीं पाए। इसी दौरान चीता पुलिसकर्मी उन्हें ले जाने पहुंचे, मगर भीड़ ने रोक लिया।

सूचना पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और पुष्टि की कि हादसे के समय शैंकी ऑन ड्यूटी थे। विभागीय जांच के बाद एसएसपी अजय सिंह ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया और राजपुर थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया।

फिलहाल कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी ने साफ कहा कि “कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह कोई भी हो।”

Back To Top