Breaking News
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। भारत की जीत की सबसे बड़ी नायिका गेंदबाज दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने महज 7 गेंदों में बिना कोई रन दिए तीन विकेट हासिल किए और इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं दीप्ति

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 1.1 ओवर में बिना रन दिए तीन विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ ही वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। दीप्ति के नाम अब इस फॉर्मेट में 171 विकेट हो गए हैं।

उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 170 विकेट लिए हैं। 164 विकेट के साथ रवांडा की हेनरीट इशिम्वे इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

बिना रन दिए तीन विकेट लेकर बनाया भारतीय रिकॉर्ड

दीप्ति शर्मा ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की। वह टी20 इंटरनेशनल में तीन या उससे अधिक विकेट लेने के दौरान भारत की ओर से सबसे किफायती स्पेल डालने वाली गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रेणुका सिंह के नाम था, जिन्होंने 2022 में पांच रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

शेफाली के अर्धशतक से भारत ने बनाया 159 रन

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती दौर में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बाद के ओवरों में विकेट लगातार गिरते रहे। भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 159 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन की पारी खेली। प्रतिका रावल ने 22 और स्मृति मंधाना ने 19 रन बनाए। मंधाना रन आउट होकर पवेलियन लौटीं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर 5 रन और भारती फुलमाली 13 रन ही बना सकीं, जबकि ऋचा घोष खाता भी नहीं खोल पाईं। दीप्ति शर्मा ने बल्ले से पांच रन का योगदान दिया।

65 रन पर ढेर हुई थाईलैंड की टीम

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 65 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा के अलावा नंदनी शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर तीन विकेट झटके। श्री चरणी को दो विकेट मिले।

इस तरह भारतीय टीम ने गेंद और बल्ले दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 94 रनों से अपने नाम किया और महिला एशिया कप में जीत के साथ अभियान शुरू किया।

Back To Top