Breaking News
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत

प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत

SDRF ने एक युवती को घायल अवस्था में किया रेस्क्यू

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव की चपेट में आने से एक क्रेटा कार बह गई। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक युवती को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि युवक और एक अन्य युवती के शव बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, देर रात लोअर कंडोली-पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा कार संख्या RJ 13 CE 5641 तेज बरसाती बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलने पर डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचते ही SDRF जवानों ने विपरीत परिस्थितियों के बीच सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और अंधेरे के बावजूद टीम ने आसपास के इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया।

सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिलीं। SDRF टीम ने उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला और प्राथमिक कार्रवाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इसके बाद तलाशी अभियान के दौरान कार में सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान और एक अन्य युवती का शव बरामद किया गया। दोनों शवों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

SDRF टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में भी सर्चिंग अभियान चलाया। तेज बरसाती बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने पूरी रात लगातार रेस्क्यू और तलाशी अभियान जारी रखा।

Back To Top