Breaking News
कांवड़ मेले में गांजा सप्लाई करने की साजिश नाकाम; एएनटीएफ और पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा

वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत

एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ

डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित

कांवड़ मेले में गांजा सप्लाई करने की साजिश नाकाम; एएनटीएफ और पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

कांवड़ मेले में गांजा सप्लाई करने की साजिश नाकाम; एएनटीएफ और पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार: कांवड़ मेले के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए नगर कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो सगे भाइयों को 9.8 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ धर दबोचा। आरोपी इस खेप को कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को खपाने की योजना बना रहे थे।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पुलिस और एएनटीएफ की टीम सरकारी बस वर्कशॉप के पास, रेलवे कॉलोनी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। उसी समय टिबड़ी फाटक की ओर से मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान ज्वालापुर की शांति विहार कॉलोनी निवासी रोहित सैनी और उसके भाई मोहित सैनी के रूप में हुई। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि तलाशी लेने पर रोहित के बैग से 5.160 किलोग्राम और मोहित के थैले से 4.640 किलोग्राम गांजा (कुल 9.8 किग्रा) बरामद हुआ।

आरोपियों ने कुबूला कि उन्होंने यह गांजा एक दिन पहले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी सोयब अंसारी से बहादराबाद टोल प्लाजा के पास खरीदा था और वे इसे कांवड़ मेले के दौरान ऊंचे दामों में बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Back To Top