Breaking News
कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्रयास कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने साबित की ’’उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ वाली कहावत: गोदियाल
कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्रयास कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने साबित की ’’उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ वाली कहावत: गोदियाल
124 वां नंदा देवी मेला महोत्सव का 16 से 23 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन
124 वां नंदा देवी मेला महोत्सव का 16 से 23 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन
विकास कार्यों में देरी पर होगी जवाबदेही तय, जिलाधिकारी ने की जिला योजना की समीक्षा
विकास कार्यों में देरी पर होगी जवाबदेही तय, जिलाधिकारी ने की जिला योजना की समीक्षा
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कोटद्वार में कांग्रेस का विरोध मार्च, पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में तहसील का घेराव
कोटद्वार में कांग्रेस का विरोध मार्च, पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में तहसील का घेराव
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त

‘मोदी का परिवार’ पर कांग्रेस का कटाक्ष, जानें क्या बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

‘मोदी का परिवार’ पर कांग्रेस का कटाक्ष, जानें क्या बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की ओर से पीएम मोदी का ‘परिवार ना होने’ वाले बयान पर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। लालू यादव पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ‘देश के 140 करोड़ लोग उनका परिवार है। मेरा देश मेरा परिवार है।’ इस मामले पर अब कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए पीएम पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा, ‘हमारी प्राथमिकता 140 करोड़ की जनता है। हम भी जनता की आवाज उठा रहे हैं। हम महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक विषमता और सामाजिक ध्रुवीकरण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यदि 140 करोड़ भारतीय उनका परिवार हैं, तो उन्होंने उनका विश्वास क्यों तोड़ा है, उन्होंने उनके साथ अन्याय क्यों किया है।’

उन्होंने कहा, ‘पिछले 10 साल अन्याय काल रहे हैं। वह एक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पीएम हैं, पीएम पद पर बैठकर जिस तरह से उन्हें बोलना चाहिए, एक आम सहमति बनाना चाहिए इस प्रकार की कोशिश उन्होंने कोई नहीं की। ये सिर्फ मार्केटिंग और रीब्रांडिंग के लिए है और स्वयं को विश्वगुरु मनाने के लिए हैं। हम प्रधानमंत्री के पद को सम्मान देते हैं लेकिन अगर कोई व्यक्ति सम्मान की मांग करता है तो उसे सम्मानजनक व्यवहार करना होगा।’ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘कल रात यहां पर एक महापंचायत हुई। जहां पर काफी मात्रा में किसान आए और उन्होंने राहुल गांधी के सामने अपनी कठिनाई, परिशानी बताई और मांगें रखीं। इस दौरान विशेष तौर से MSP, कर्ज माफी के बारे में चर्चा हुई।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top