Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

हरियाणा चुनाव में खिलाड़ियों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है कांग्रेस

हरियाणा चुनाव में खिलाड़ियों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है कांग्रेस

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के अभयपुर, पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा

पीएम मोदी हर समय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं

देहरादून/पंचकूला। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के अभयपुर, पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी को सुनने के लिए भारी संख्या में महिलाएं, युवाओं की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पिछले दस सालों से प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जो सरकार चल रही है उसने पूरे हरियाणा की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र को हरियाणा की राज्य सरकार ने आत्मसात करते हुए यहां हर वर्ग के जनकल्याण के लिए कार्य किया है।

चाहे स्वास्थ्य की बात हो, शिक्षा की बात हो, पेयजल या खेलों की बात हो। इन सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के लोगों को कुछ नहीं मिल रहा। हमारे खिलाड़ी आज जब कहीं भी खेलने जाते हैं तो हमारे प्रधानमंत्री, देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो देश के खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हैं। जब वे खेलने जाते हैं तो भी उनका मनोबल बढ़ाते हैं, पदक जीतते हैं तो भी उनकी हौसला अफजाई करते हैं, हारते हैं तो भी उनका मनोबल बढ़ाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस हरियाणा के चुनाव में खिलाड़ियों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। इसलिए समय आ गया है कि कांग्रेस को सबक सिखाया जाए। काँग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार किया, देश के अंदर 60 वर्षों तक कांग्रेस का शासन रहा। 2007 से लेकर 2014 तक हरियाणा को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने का काम किया, उस दौर को भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सालों में प्रदेश के हर जिले को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। राज्य का पहला विस्तृत हवाई अड्डा बनाने के साथ ही हरियाणा के रेल बजट को 10 गुना बढ़ाने का कार्य किसी ने किया तो मोदी जी की सरकार व हरियाणा की भाजपा सरकार ने किया। हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने घर घर मे स्वच्छ जल पहुँचाने के साथ ही डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। साढ़े पांच लाख विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट वितरण के साथ ही तमाम अभूतपूर्व कार्य किये हैं। राज्य में 1 करोड़ 19 लाख आयुष्मान कार्ड बनाये गए हैं। 9 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। कैंसर संस्थान के निर्माण के बाद भिवाड़ी में अब एम्स का निर्माण भी किया जा रहा है। किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों की प्रतिपूर्ति के लिए हरियाणा सरकार ने 12 हजार 500 करोड़ का मुवावजा दिया है। फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी देने का बड़ा कार्य किया है। पंचकूला में कई हजारों करोड़ की लागत से अनेक विकास की योजनाएं चल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक हरियाणा क्षेत्र को उपेक्षित रखा। हमने इसे आज एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभारा है। वहीं कांग्रेस हरियाणा को फिर से भ्रष्टाचार के दलदल, जातिवाद के दलदल में धकेलना चाहती है। आपको याद होगा कि भूपेंद्र हुड्डा की सरकार कैसे भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। ये सभी घोटाले आज भी हरियाणा के एक एक व्यक्ति को याद हैं। उन्होंने कहा कि उस सरकार ने तब कमजोर और गरीबों की जमीनें छीनकर पूंजीपतियों को दे दी। योग्य बच्चों को पहले भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता था। क्योंकि तब सब कुछ घूस लेकर खेल होता था। उन्होंने लोगों से पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top