Breaking News
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद
रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

कांग्रेस ने मोदी से पूछे ज्वलन्त सवाल, 11 अप्रैल को उत्तराखण्ड आएंगे पीएम

कांग्रेस ने मोदी से पूछे ज्वलन्त सवाल, 11 अप्रैल को उत्तराखण्ड आएंगे पीएम

अंकिता भंडारी , सिलक्यारा टनल, अग्निपथ योजना व भर्ती घोटाले पर मांगा जवाब

पूर्व सैनिकों के साथ भाजपाइयों के दुर्व्यवहार से सरकार का असली चेहरा बेनकाब – कांग्रेस

हाकम सिंह व संजय धारीवाल को भाजपा के किन नेताओं का संरक्षण ?

प्रधानमंत्री का देवभूमि से लगाव का दावा केवल जुमला कनेक्टिविटी व आपदा पर भी प्रधानमंत्री के दावे गुमराह करने वाले -धस्माना

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से ठीक पहले कांग्रेस ने कईं मुद्दों को लेकर घेरा। प्रधानमंत्री के उत्तराखंड से लगाव होने व उत्तराखंड के लिए कनेक्टिविटी रोजगार व आपदा प्रबंधन के लिए किए गए दावों को खोखला व झूठ का पिटारा करार देते हुए कहा कि वे 11 अप्रैल को होने वाली रैली में जनता के सामने उत्तराखंड की जनता के चंद सवालों का जवाब अवश्य दें ।

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड की सभी माता बहनों को जवाब देना चाहिए कि जब वे शक्ति वंदन की बात करते हैं तो उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या के पीछे जो वीवीआइपी था उसका पता क्यों नहीं बताया गया अलज तक ? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सेना के सम्मान की बात करते हैं किंतु उनकी पार्टी की केंद्र सरकार पहले तो अग्निपथ जैसी विनाशकारी स्कीम ला कर सेना को कमजोर करती है व सेना में जा कर देश सेवा करने की अभिलाषा रखने वाले युवाओं के साथ छल किया जाता है जिसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव उत्तराखंड में पड़ा है और दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ता जनरल वीके सिंह के कार्यक्रम में अपनी बात कहने गए पूर्व सैनिकों के साथ मार पीट गली गलौच व धक्का मुक्की करते हैं इस पर प्रधनमंत्री का क्या कहना है ?

धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटाले में मुख्य आरोपी भाजपा के दो नेता हाकम सिंह व संजय धारीवाल को भाजपा के किन नेताओं का संरक्षण था इसका वे खुलासा करें। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल बनाने वाली कम्पनी नवयुग ने प्रधनमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी के एस्केप टनल बनाने के निर्णय की अवहेलना की जिसके कारण 17 दिनों तक 41 श्रमिकों की जान आफत में फांसी रही उसके के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही क्या इसलिए नहीं हुई क्योंकि इस कम्पनी ने इलेक्ट्रोल बांड खरीद कर भाजपा को मोटा चंदा दिया ? धस्माना ने कहा कि पीएम को इन सभी सवालों के जवाब देने चाहिएं।

धस्माना ने कहा कि एक समाचार पत्र में प्रधनमंत्री का एक लंबा चौड़ा साक्षात्कार छपा है जिसमें वे उत्तराखंड से विशेष लगाव होने की बात कहते हुए कई दावे कर रहे हैं जो केवल झूठ व जुमलों का पिटारा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कनेक्टिविटी के बारे में पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी इस पर सोचा ही नहीं जबकि सच्चाई यह है कि आल वेदर रोड कह कर जिसका ढिंढोरा पीटा जा रहा है वह सारी सड़कें कांग्रेस के जमाने की बनी हैं जिनका चौड़ीकरण किया जा रहा है भाजपा सरकार ने केवल उसका नामकरण आल वैदर रोड कर दिया जबकि सच बात यह है कि वो तीन से चार महीने बाधित रहती है और इसमें पिछले दस वर्षों में जितनी दुर्घटनाएं व मौत हुईं उतनी पहले 60 वर्षों में नहीं हुईं ।

धस्माना ने कहा कि जॉली ग्रांट हवाई अड्डा हो या नैनी सैनी या पंतनगर हवाई अड्डे ये सब कांग्रेस के राज में बने हैं और जितनी आंतरिक व सम्पर्क मार्ग उत्तराखंड में 2002 से 2007 के बीच कांग्रेस शाशनकाल में बने उतने बाकी के 17 वर्षों में नहीं बने। धस्माना ने कहा कि बद्रीनाथ व केदारनाथ में मंदिरों के मौलिक स्वरूप को छेड़ छाड़ करने को मोदी अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। धस्माना ने कहा कि आज उत्तराखंड में एक भी भाजपा प्रत्याशी अपने काम पर वोट नहीं मांग रहे और केवल मोदी की गारंटी के नाम पर वोट मांग रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि मोदी की कोई गारंटी आज तक पूरी नहीं हुई चाहे वो काले धन लाने,15 लाख हर नागरिक को देने, महंगाई कम करने, 2 करोड़ बेरोजगारों को हर साल रोजगार देने समेत कोई गारंटी पूरी नहीं हुई इसलिए अब उत्तराखंड समेत देश का कोई मतदाता मोदी जी की गारंटी पर विश्वास नहीं करता।

धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड के मतदाता इस बार परिवर्तन के लिए वोट करेंगे। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ
कैप्टेन बलबीर सिंह रावत , प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी , कर्नल राम रत्न नेगी,कर्नल मूहन सिंह रावत,पूर्व आईटीबीपी अधिकारी गोपाल सिंह गाड़िया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top