Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या

फलों के सेवन से जुड़े आम भ्रम और उनकी सच्चाई

फलों के सेवन से जुड़े आम भ्रम और उनकी सच्चाई

फल फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होते हैं, जो सेहत को ढेरों लाभ पहुंचाते हैं।हालांकि, इंटरनेट पर फलों के सेवन को लेकर बहुत सारी गलत सूचनाएं वायरल होती रहती हैं, जिन्हें लोग सच मान लेते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई कुछ और ही है।आइए आज हम आपको फलों को खाने से जुड़े कुछ भ्रम और उनकी सच्चाई बताते हैं।

भ्रम- फल हमेशा खाली पेट खाने चाहिए
शायद यह सबसे आम भ्रम है कि फल हमेशा खाली पेट खाने चाहिए, लेकिन यह बात सच से कोसों दूर है।सच्चाई तो यह है कि फल किसी भी समय खाए जा सकते हैं, लेकिन खाने के साथ इनका सेवन करना गलत माना जाता है।इसका कारण है कि भोजन के साथ फल खाने से पाचन की गति धीमी हो जाती है और यह ढंग से पच नहीं पाते हैं।यहां जानिए मीठे की लालसा को दूर करने वाले फल।

भ्रम- खाने से पहले या बाद में फल खाने से इनका पोषण खत्म हो जाता है
अगर आपका मानना है कि खाने से पहले और बाद में फल खाने से इनका पोषण खत्म हो जाता है तो बता दें कि यह भी एक गलत धारणा है।सच्चाई बस इतनी है कि भोजन के आसपास फल खाने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है।सुबह जल्दी या भोजन के बीच में पर्याप्त अंतराल रखते हुए फल खाना आदर्श है और अगर आपको आंत से जुड़ी कोई समस्या नहीं है तो आप फलों के कुछ टुकड़े भी खा सकते हैं।

भ्रम- फलों की मिठास सेहत को नुकसान पहुंचाती है
अगर आप इस वजह से फलों का सेवन नहीं करते हैं कि इसमें बहुत अधिक मिठास होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है तो आपको बता दें कि यह सिर्फ एक भ्रम है।सच बात तो यह है कि फलों में फ्रुक्टोज और विटामिन-बी की भरपूर मात्रा शामिल होती है।ये ऐसे पोषक तत्व हैं, जो प्राकृतिक चीनी का एक अच्छा स्रोत माने जाते हैं और इनसे सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

भ्रम- मधुमेह रोगियों को फल नहीं खाने चाहिए
फल से जुड़ा एक भ्रम यह भी है कि इनका सेवन मधुमेह रोगियों को नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनकी मधुमेह की समस्या बढ़ जाती है, जबकि यह एक गलत तथ्य है।विशेषज्ञों की मानें तो मधुमेह रोगियों के लिए 55 से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का सेवन लाभदायक होता है।अगर मधुमेह रोगी सीमित मात्रा में फलों का सेवन करें तो इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।यहां जानिए ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के तरीके।

भ्रम- फल खाने से शरीर में गर्माहट उत्पन्न होती है
कई लोगों का यह मानना है कि फल खाने से शरीर में गर्माहट उत्पन्न होने लगती है, लेकिन इस बात की सच्चाई से लोग अनजान हैं।दरअसल, कुछ फलों के छिलके में फाइटिक एसिड मौजूद होता है, जो शरीर में गर्माहट का कारण बनता है।अगर फल खाने से पहले उन्हें ठंडे पानी में एक-डेढ़ घंटे तक भिगोकर रख दें तो इस पर मौजूद फाइटिक एसिड धुल जाता है और शरीर को फलों के सेवन से ठंडक मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top