Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

सीएम धामी ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

मुख्य सचिव ने महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका किया भावपूर्ण स्मरण 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया | इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय द्वारा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया |

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रतिवर्ष आज के दिन हम दो महान नेताओं गांधी एवं शास्त्री को याद करते हैं | राष्ट्रपिता गाँधी के प्रिय भजन वैष्णव जन मे एक सम्पूर्ण दर्शन समाहित है, जिससे हमें जीवन के बहुत से मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है | महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, ताकि हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें। हमें सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई और मानवता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकारी सेवकों द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का पालन पूरी मानवीयता एवं संवेदनशीलता से किया जाना ही उनके द्वारा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

इस अवसर पर सचिवालय के समस्त अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top