Breaking News
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान
‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट
‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं
एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन
शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन
मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर
मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण

सीएम धामी ने ‘चारधाम यात्रा 2025’ का ऋषिकेश से किया शुभारंभ, 10 बसों को दिखाई हरी झंडी

सीएम धामी ने ‘चारधाम यात्रा 2025’ का ऋषिकेश से किया शुभारंभ, 10 बसों को दिखाई हरी झंडी

चारधाम यात्रा इस वर्ष तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बनेगा नया कीर्तिमान

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईएसबीटी ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025” के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया और चारधाम के लिए रवाना हो रही 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमुनोत्री से सभी श्रद्धालुओं की सकुशल यात्रा की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी और नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यात्रा की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालु देवभूमि में बिताए समय को सुखद अनुभव के रूप में याद रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। सरकार ने यात्रियों को हर संभव सुविधा देने के प्रयास किए हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि देवभूमि की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ मास्टर प्लान पर तेज़ी से काम हुआ है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक रोपवे बनने से यात्रा और आसान होगी। ऑल वेदर रोड के कारण यात्रा अब पहले की तुलना में कम समय में पूरी हो रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, जीएमओयू अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज, टीजीएमओसी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, गढ़वाल मंडल कॉन्ट्रैक्ट अध्यक्ष संजय शास्त्री, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, रमेश चंद्र उप्रेती, हर्षवर्धन सिंह कृष्णा और विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top